जानलेवा हमला करने के आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार
गोण्डा 12 सितम्बर। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 843/2026, धारा 109(1), 115(2), 118(2) बीएनएस से सम्बन्धित जानलेवा हमला करने के वांछित अभियुक्त दीपक मिश्रा उर्फ वकील पुत्र सुरेश मिश्रा को वर्मा तिराहा तिवारी बाजार के पास से गिरफ्तार किया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक
दिनांक 11.9.2026 को वादी राजेश कुमार मौर्या पुत्र कर्ताराम मौर्या निवासी ग्राम खिराभा(लम्बरदारपुरवा) थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा द्वारा थाना कोतवाली नगर पर तहरीर दी गई कि उनका भाई अपनी दुकान बन्द करके दिनांक 8.9.2026 को घर आ रहा था कि विपक्षीगण अपने हाथो में लोहे का राड तथा डण्डा लेकर आये और मार पीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिए। वादी की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर पुलिस द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु कार्यवाही की जा रही थी।
आज दिनांक शनिवार को मुखबिर खास की सूचना पर जानलेवा हमला करने के वांछित अभियुक्त दीपक मिश्रा उर्फ वकील पुत्र सुरेश मिश्रा को वर्मा निवासी ग्राम पचपेड़वा झंझरी थाना कोतवाली नगर जनपद-गोण्डा को
तिराहा तिवारी बाजार के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक विभव तिवारी,
कांस्टेबल पंकज कुमार व अफजल अहमद शामिल रहे।

