जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम राहत योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न
जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन0 की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री सड़क दुर्घटना पीड़ित अस्पताल उपचार एवं सुनिश्चित उपचार योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि योजना का उद्देश्य सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को गोल्डन ऑवर के दौरान त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना है। उन्होंने निर्देश दिए कि योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।
उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटना के प्रत्येक पात्र पीड़ित को दुर्घटना की तिथि से 7 दिनों तक रु0 1.50 लाख तक का कैशलेस उपचार उपलब्ध कराया जाता है।
बैठक के दौरान ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने अवगत कराया कि जनपद में अब तक कुल 12 सड़क दुर्घटना पीड़ितों को इस योजना का लाभ दिलाया जा चुका है। इस पर जिलाधिकारी ने योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों तक इसका लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद के सभी ट्रॉमा सेंटर एवं सूचीबद्ध अस्पतालों के चिकित्सकों तथा संबंधित अधिकारियों की शीघ्र कार्यशाला आयोजित कराई जाए। कार्यशाला में योजना की पात्रता, कैशलेस उपचार प्रक्रिया, ईडीएआर और टीएमएस पोर्टल के संचालन तथा अस्पतालों की जिम्मेदारियों के संबंध में प्रशिक्षण दिया जाए, ताकि दुर्घटना पीड़ितों को समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा सके।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ट्रैफिक इंस्पेक्टर सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
———-
जौनपुर 23 जुलाई, 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-09
जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) परमानन्द झा द्वारा भारतीय खाद्य निगम के एस0डब्ल्यू0सी0 किर्तापुर डिपो का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिला खाद्य विपणन अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अन्तर्गत समस्त क्रय संस्थाओं द्वारा कुल गेहूँ खरीद 32216.016 मी0टन के सापेक्ष क्रय केन्द्रों से कुल 29047.94 मी0टन गेहूँ भारतीय खाद्य निगम में सम्प्रदान हेतु प्रेषित किया जा चुका है, 3168.08 मी0टन गेहूँ का प्रेषण किया जाना शेष है, जिसमें पी0सी0एफ0 संस्था का 1105.877 मी0टन, खाद्य विभाग का 1054.77 मी0टन, पी0सी0यू0 संस्था का 947.489 मी0टन व नैफेड संस्था का 58.45 मी0टन अधिक मात्रा में शेष है। निरीक्षण के समय मौके पर गेहूँ के 03 ट्रक उतार हेतु खड़े पाये गये तथा डिपो पर 01 प्वाइंट लेबर (कुल 12 श्रमिक) उपलब्ध पाये गये। जिस पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) द्वारा उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुये समस्त क्रय संस्थाओं से समन्वय स्थापित कर अवशेष शत-प्रतिशत गेहूँ का सम्प्रदान प्रत्येक दशा में 31 जुलाई 2026 से पूर्व कराये जाने के निर्देश दिये गये।
इसी प्रकार सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत आवंटन माह अगस्त, 2026 के नेट खाद्यान्न आवंटन 17627.05 मी0टन के सापेक्ष अद्यतन 9215.10 मी0टन (52.28 प्रतिशत) खाद्यान्न का उठान विभिन्न गोदामों से होना पाया गया। किर्तापुर गोदाम से प्राप्त रिलीज आर्डर 1493 मी0टन के सापेक्ष 1492.548 मी0टन खाद्यान्न का उठान हो चुका है।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि भारत सरकार से प्राप्त निर्देशों के क्रम में आयुक्त महोदय, खाद्य तथा रसद विभाग, उ0प्र0 जवाहर भवन, लखनऊ द्वारा आगामी मानसून/वर्षा ऋतु से उत्पन्न होने वाली रसद एवं भण्डारण सम्बन्धी चुनौतियों के दृष्टिगत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत लाभार्थियों को खाद्यान्न की आपूर्ति समय से सुनिश्चित कराने हेतु माह अक्टूबर, 2026 तक आवंटित खाद्यान्न का अग्रिम उठान 31 अगस्त, 2026 तक पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। किन्तु जनपद के भण्डारण गोदामों- जासोपुर गोदाम एवं शिवांगनी वेयर हाउस में खाद्यान्न के उठान/उतार हेतु प्रायः पर्याप्त संख्या में श्रमिक उपलब्ध नहीं हो पाते हैं, जिसके कारण खाद्यान्न उठान/गेहूँ के उतार की गति धीमी है। जिस पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुये डिपो प्रबन्धक भारतीय खाद्य निगम तथा प्रबन्धक राज्य भण्डारण निगम (एस0डब्ल्यू0सी0) किर्तापुर को सम्बन्धित ठेकेदार के माध्यम से समस्त गोदामों पर आवश्यक संख्या में श्रमिकों की प्रतिदिन उपलब्धता सुनिश्चित कराने तथा भारत सरकार की मंशानुरूप निर्धारित अवधि में खाद्यान्न उठान कराये जाने के कड़े निर्देश दिये गये।
निरीक्षण के अवसर पर डिपो पर जिला खाद्य विपणन अधिकारी, डिपो प्रबन्धक, भारतीय खाद्य निगम, किर्तापुर, प्रबन्धक, एस0डब्ल्यू0सी0 किर्तापुर व क्षेत्रीय विपणन अधिकारी, सदर/प्रेषण प्रभारी, किर्तापुर उपस्थित रहे।
———-
जौनपुर 23 जुलाई, 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-10
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न
जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन0 की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति एवं उनमें आई कमी की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को सड़क सुरक्षा के प्रति प्रभावी एवं ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने चाँदपुर अंडरपास से सिटी स्टेशन तक स्ट्रीट लाइट लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने जनपद के ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही विद्यालयों में कार्यशालाएं आयोजित कर छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए।
उन्होंने हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग न करने वाले वाहन चालकों को पहले जागरूक एवं प्रेरित करने, स्कूल वाहनों की फिटनेस की नियमित जांच सुनिश्चित करने तथा सड़क निर्माण के दौरान मानक के अनुरूप स्पीड ब्रेकर बनाए जाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सड़क किनारे एवं विद्युत पोलों पर रिफ्लेक्टर लगाए जाने के निर्देश भी दिए, जिससे रात्रि के समय दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
इस दौरान जिलाधिकारी ने एआरएम रोडवेज को निर्देशित किया कि बसों की वजह से जाम न लगने पाये, इसको सुव्यवस्थित कराये जाए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
———
जिला सूचना कार्यालय, जौनपुर द्वारा जारी

