झाड़ियों में मिले सैकड़ों भरे हुए भारत निर्वाचन आयोग के मतदाता फॉर्म-6

झाड़ियों में मिले सैकड़ों भरे हुए भारत निर्वाचन आयोग के मतदाता फॉर्म-6

 

 

सुल्तानपुर।

भारत निर्वाचन आयोग के मतदाता पंजीकरण फॉर्म-6 की लापरवाही का मामला सामने आया है। लम्भुआ कस्बे के दियरा रोड के पास हाइवे किनारे झाड़ियों में सैकड़ों भरे हुए फॉर्म-6 फेंके हुए मिले।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार,फेंके गए बरामद फॉर्म में लम्भुआ कस्बे के गोसाईं का पूरा(गांधी नगर)क्षेत्र के मतदाताओं के आवेदन शामिल हैं। फॉर्म के साथ आधार कार्ड व अन्य दस्तावेजों की फोटोकॉपी भी लगी हुई थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना संबंधित विभाग को दी।

मतदाता फॉर्म में नाम, पता, उम्र, मोबाइल नंबर जैसे संवेदनशील डेटा होते हैं। इस तरह खुले में फेंके जाने से डेटा चोरी व दुरुपयोग का खतरा बढ़ गया है। मतदाता सूची का कार्य निर्वाचन आयोग के सख्त प्रोटोकॉल के तहत होता है। खुले में फॉर्म फेंकना आयोग के नियमों का उल्लंघन माना जाता है।

खबर लिखे जाने तक तहसील व निर्वाचन कार्यालय से आधिकारिक बयान प्राप्त नहीं हो सका था। सूत्रों के अनुसार विभाग ने मामले का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है। दोषी कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही

गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *