डीएम शशांक त्रिपाठी ने तहसील दिवस में 94 शिकायतों का निस्तारण कर एक लेखपाल को किया निलंबित

डीएम शशांक त्रिपाठी ने तहसील दिवस में 94 शिकायतों का निस्तारण कर एक लेखपाल को किया निलंबित

(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)

अयोध्या।बीकापुर तहसील मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने तहसील बीकापुर में आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर भी उपस्थित रहे।चकमार्ग की जमीन पर दीवार बनने की शिकायत पर भी कार्रवाई न करने पर लेखपाल सर्वेश मिश्रा निलंबित किया।उन्होंने
सुनवाई के दौरान चकमार, सरकारी भूमि एवं सार्वजनिक मार्गों पर अवैध अतिक्रमण से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने समीक्षा में पाया गया कि हल्का असकरनपुर के तत्कालीन लेखपाल सर्वेश कुमार मिश्रा द्वारा चकमार के सार्वजनिक रास्ते पर दीवार बनाकर किए गए अतिक्रमण के विरुद्ध कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। इसे गंभीर प्रशासनिक लापरवाही मानते हुए संबंधित लेखपाल के तत्काल निलंबन हेतु उपजिलाधिकारी को आवश्यक विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त लेखपाल आस्था, गुलशन भारती, गोसिया खानम एवं प्रिया पाण्डेय द्वारा सरकारी भूमि, चकमार एवं सार्वजनिक मार्गों पर हुए अतिक्रमणों को हटाने में बरती गई लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी को इनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जनपद की सभी तहसीलों में कुल 913 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 94 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। तहसीलवार प्राप्त शिकायतों में बीकापुर में 330 में से 30, सदर में 102 में से 12, मिल्कीपुर में 185 में से 20, रुदौली में 166 में से 18 तथा सोहावल में 130 में से 14 शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
समाधान दिवस में संबंधित उपजिलाधिकारी संतोष, क्षेत्राधिकार सुनील कुमार,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देवेंद्र भिटौरिया, तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के जिला एवं तहसील स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *