*डॉ राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय,अल्लीपुर,हरदोई बना लखनऊ विश्वविद्यालय एवं हरदोई जनपद का सर्वाधिक 30 स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाला सर्वश्रेष्ठ महाविद्यालय**
डॉ राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय, अल्लीपुर हरदोई के प्राचार्य डाॅ. शीर्षेन्दु शील त्रिवेदी “विपिन” ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा आयोजित 69 में दीक्षांत समारोह में महामहिम श्रीमती आनंदीबेन पटेल, राज्यपाल, उत्तर प्रदेश विशिष्ट अतिथि माननीय श्रीमती रजनी तिवारी, राज्य मंत्री उच्च शिक्षा, उत्तर प्रदेश सरकार
मुख्य अतिथि श्री अजय कारदींकर सदस्य नीति आयोग, भारत सरकार तथा श्री जयप्रकाश सैनी कुलपति, लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा महाविद्यालय के विगत वर्षों के अपने रिकार्ड को महाविद्यालय की *छात्रा वर्तिका शुक्ला को एम.ए. हिन्दी में चार तथा श्रद्धा मिश्रा को बी. ए.में दो स्वर्ण पदक* प्रदान किये हैं।
डाॅ. त्रिवेदी ने बताया विगत वर्षों में महाविद्यालय के बच्चों ने बी.एड. में लगातार 3 वर्षों से स्वर्ण पदक, एम.ए. समाजशास्त्र स्वर्ण पदक, एम.एस-सी. भौतिकी विज्ञान में लगातार दो वर्ष स्वर्ण पदक, लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त किए हैं l कानपुर विश्वविद्यालय से सम्बधता के समय महाविद्यालय को एम.एस-सी. वनस्पति विज्ञान में स्वर्ण पदक, एम.एस-सी. रसायन विज्ञान में स्वर्ण पदक, एम.एस-सी. जन्तु विज्ञान में स्वर्ण पदक, एम.ए. शिक्षा शास्त्र में स्वर्ण पदक, बी.एस-सी. में स्वर्ण पदक कुल मिलाकर *महाविद्यालय के छात्र व छात्राओं ने 30 स्वर्ण पदक प्राप्त कर जनपद में नया कीर्तिमान स्थापित करते हुये सर्वश्रेष्ठ महाविद्यालय होने का गौरव प्राप्त किया है ।*
इस अवसर पर महाविद्यालय के संस्थापक प्रबंधक डॉ. सुशील चन्द्र त्रिवेदी “मधुपेश” ने सभी सफल विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी तथा इसका श्रेय बच्चों की मेहनत, योग्यअनुभवी अध्यापकों के मार्ग निर्देशन को दिया ।
इस वर्ष लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा घोषित *बी.ए., बी.एस-सी., बी.कॉम. एम.ए., एम.एस-सी. में बच्चों ने उत्तम प्रदर्शन करते हुए कई प्रश्न पत्रों में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर एक नया की कीर्तमान रचा है यह हरदोई जनपद के लिए गौरव का पल है ।*
इसमें प्रमुख भूमिका में डॉ. शशिकांत पांडे ,डॉ. विवेक बाजपेई,डॉ.रश्मि द्विवेदी, आनंद विशारद, पारुल गुप्ता, मेघा गुप्ता अवंतिका थाना सुमन कुशवाहा सुहानी गुप्ता, संजय श्रीवास्तव संजीव अस्थाना आदि का विशेष योगदान रहा है।

