तथाकथित भाजपा नेता सच्चिदानंद पांडे के खिलाफ भाजपा के ही नेता राघवेंद्र प्रताप तिवारी ने लगाया आरोप 

तथाकथित भाजपा नेता सच्चिदानंद पांडे के खिलाफ भाजपा के ही नेता राघवेंद्र प्रताप तिवारी ने लगाया आरोप

 

फोटो

 

अयोध्या।शनिवार को तथाकथित भाजपा नेता सच्चिदानंद पांडे के खिलाफ एक बार फिर भाजपा के ही नेता राघवेंद्र प्रताप तिवारी ने बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने यह आप शहर की सिविल लाइन स्थित होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान लगाया। पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि अपने को भाजपा नेता बताने वाले सच्चिदानंद पांडे कई लोगों से रुपया लेकर फ्रॉड किया और वापस नहीं किया।इनके खिलाफ तीन मुकदमे भी जानकारी के मुताबिक दर्ज हैं।बताया कि 27 जनवरी 2026 को अतरौलिया में ₹500000 हड़पने का केस दर्ज हुआ जिसमें इन्होंने 3 लाख वापस किया 2 लाख मांगने पर पीड़ित से मारपीट की।दूसरा मुकदमा भाजपा आईटी सेल की प्रभारी प्रवेश मिश्रा ने फोन पर गाली गलौज का हैदरगंज थाने में दर्ज कराया और तीसरा मुकदमा 3 जून 2026 को परमहंस ने ₹200000 हड़पने का कोतवाली अयोध्या में दर्ज हुआ है।बताया कि सच्चिदानंद पांडे अपने आप को मृत्यु दिखाने के लिए हरदोई में अपनी गाड़ी का एक्सीडेंट करवाया,उसमें अपना पुतला रखवाया बाद मे हुई जांच में सारे मामले सामने आए।बताया कि कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए लड़ाई लड़ी जा रही है, पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि इस मामले में वे जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी को एक ज्ञापन देंगे

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *