(नई दिल्ली)दिल्ली के चावड़ी बाजार में गिरी 3 मंजिला निर्माणाधीन इमारत, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू जारी

 

 

(नई दिल्ली)दिल्ली के चावड़ी बाजार में गिरी 3 मंजिला निर्माणाधीन इमारत, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू जारी

नई दिल्ली ,05 नवंबर ,(आरएनएस)। पुरानी दिल्ली के व्यस्त और घनी आबादी वाले चावड़ी बाजार इलाके में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा पेश आया। यहां एक तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। मलबे के नीचे कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना सुबह करीब 9:50 बजे चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास स्थित गली सितारा में हुई, जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

सुबह 9:50 बजे हुआ हादसा, मलबे में दबे हो सकते हैं कई मजदूर

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, इमारत में निर्माण कार्य चल रहा था और हादसे के वक्त कई मजदूर व आसपास के लोग वहां मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह करीब 9:50 बजे तेज धमाके जैसी आवाज के साथ पूरी इमारत ताश के पत्तों की तरह ढह गई और देखते ही देखते चारों तरफ धूल का गुबार छा गया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग बचाव के लिए दौड़े और आपातकालीन सेवाओं को सूचित किया।

6 दमकल गाड़ियां और बचाव दल मौके पर, संकरी गलियां बनीं चुनौती

हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कम से कम छह गाड़ियां, जिनमें वाटर टेंडर और विशेष बचाव वाहन शामिल हैं, तुरंत घटनास्थल पर भेजी गईं। स्थानीय पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें भी मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई हैं। पुरानी दिल्ली का यह इलाका बेहद संकरा होने के कारण भारी बचाव वाहनों और जेसीबी मशीनों को घटनास्थल तक ले जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राहत दल मलबे को हटाकर दबे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की हरसंभव कोशिश में जुटे हैं।

00

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *