नोएडा के सेक्टर उन्नीस स्थित सनातन धर्म मंदिर में बड़े हर्षोल्लास के साथ श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया

ब्यूरो चीफ / सत्य प्रकाश उपाध्याय
नोएडा: नोएडा के सेक्टर 19 स्थित सनातन धर्म मंदिर में बड़े हर्षोल्लास साथ श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया| इस जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर मंदिर के प्रांगण में कई हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया और भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव को विधि पूर्वक मनाया, स्थानीय सांसद डॉ महेश शर्मा ने भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी के इस समारोह में हिस्सा लिया| ‘देश की उपासना’ समाचार पत्र से बातचीत में बताया कि भगवान श्री कृष्णा अपने आप में एक अद्वितीय शक्ति हैं उनके द्वारा दिए गए संदेश हमें धर्म के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देते हैं, उन्होंने सनातन धर्म से जुड़ी हुई भी कई अच्छी बातें बताई और कहा कि हम कई वर्षों से इसी श्रद्धा और विश्वास के साथ में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाते आ रहे हैं और आगे भी मनाते रहेंगे| इस शुभअवसर पर सनातन धर्म मंदिर की सारी व्यवस्थाओं का प्रतिनिधित्व कर रहे संजय बाली ने भी अपने वक्तव्य दिए उन्होंने कहा कि जिस तरह से भगवान श्री कृष्ण धर्म ध्वजा को लहराते हुए अधर्म का नाश करते रहे उसी तरह से हमें भी धर्म और सनातन की रक्षा करते हुए आगे बढ़ते रहना चाहिए|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *