वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय का 25वां दीक्षान्त समारोह दिनांक 10 दिसम्बर, 2021 को विश्वविद्यालय के महन्त अवेद्यनाथ संगोष्ठी भवन में पूर्वाह्न 10ः00 बजे से आयोजित होना सुनिश्चित हुआ है। श्रीमती आनन्दीबेन पटेल, माननीय कुलाधिपति एवं श्री राज्यपाल, उत्तर प्रदेश समारोह की अध्यक्षता करेंगी। पद्मश्री प्रो0 जे.एस. राजपूत पूर्व निदेशक, एन.सी.ई.आर.टी. नई दिल्ली समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।
विश्वविद्यालय के समस्त सम्मानित आचार्य, उपाचार्य, प्राध्यापक, महाविद्यालय शिक्षक संघ, परिषदों के सम्मानित सदस्य, पदाधिकारियों एवं सम्बन्धित जनों को सूचित किया जाता है कि आप सभी दिनांक-10.12.2021 को पूर्वाह्न 10ः00 बजे विश्वविद्यालय के 25वें दीक्षान्त समारोह के अवसर पर सादर आमंत्रित है। निमंत्रण पत्र अलग से प्रेषित किये गये हैं। पीएच.डी. उपाधिकारक तथा सर्वाेच्च अंक प्राप्त करनें वाले गोल्ड मेडल धारको को पत्र के माध्यम से सूचित किया जा रहा है। समस्त को निमंत्रण पत्र/सूचना पत्र साथ में लाना अनिवार्य है।

