पाली कस्बे में उत्तरप्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की बैठक का हुआ आयोजन

*पाली कस्बे में उत्तरप्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की बैठक का हुआ आयोजन*

*ब्यूरो रिपोर्ट-जनार्दन श्रीवास्तव*

*पाली-(हरदोई)* आज शनिवार को पाली कस्बे में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की बैठक का आयोजन पाली के एक मैरिज हॉल में किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन जैन मौजूद रहे। इस दौरान मुख्य अतिथि पवन जैन व अन्य पदाधिकारियों ने व्यापारियों के हित और सुरक्षा को लेकर चर्चा की।
पाली में नगर पंचायत के मैरिज हाल में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की बैठक संपन्न हुई। बैठक में व्यापारियों की समस्याओं और उनके निदान को लेकर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष पवन जैन ने कहा कि व्यापारियों के शोषण को कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। संगठन व्यापारियों के हित के लिए लगातार काम कर रहा है जिस किसी भी व्यापारी की समस्या है वह उन्हें अवगत करा सकता है, वह शासन प्रशासन में बात रखेंगे। संगठन के जिलाध्यक्ष श्यामा कुमार गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि अगर कोई अधिकारी नमूने और टैक्स के नाम पर आकर व्यापारियों का शोषण करता है, तो वह उन्हें अवगत कराएं। वह शोषण के खिलाफ आवाज उठाएंगे और व्यापारी के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। जिला अध्यक्ष ने नगर अध्यक्ष विमलेश गुप्ता को नई कार्यकारिणी का गठन करने और युवा नगर अध्यक्ष चुनने को भी कहा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के नगर अध्यक्ष विमलेश गुप्ता ने भी आए हुए व्यापारियों को संबोधित किया। विमलेश गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों के सुख दुख में खड़ा रहने वाला उनका संगठन हर परिस्थिति में व्यापारियों के हित की बात करता है। भ्रष्टाचार और व्यापारियों के शोषण को वह कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। नगर के सभी व्यापारियों की समस्या को वह अपनी समस्या मानकर उसका समाधान कराएंगे। यदि किसी भी व्यापारी का कहीं पर उत्पीड़न किया जायेगा तो उनका संगठन आर पार की लड़ाई लड़ेगा। इस दौरान जिला महामंत्री सुशील कुमार गुप्ता, शाहाबाद नगर अध्यक्ष महेंद्र राणा, गौशाला अध्यक्ष संदीप कुमार गुप्ता, युवा जिलाध्यक्ष गगनदीप गुप्ता, सांडी नगर अध्यक्ष गौरव गुप्ता, संगठन मंत्री लालाराम पाण्डेय, वरिष्ठ मंत्री नवीन मंडी रजनीश गुप्ता के अलावा पाली के प्रमुख एवं वरिष्ठ व्यापारी गिरीश चंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *