पुलिस मतदान करने से रोकने का कर रही प्रयास, घर घर जाकर धमकाने का आरोप –
डीएम एवं पुलिस आयुक्त से मिले डॉ मानसिंह सहित सपा के नेतागण
प्रयागराज। स्नातक निर्वाचन के मतदाताओं को मतदान से रोकने के लिए पुलिस घर घर जाकर मतदाताओं को डराने एवं धमकाने का काम कर रही है। मतदाताओं से इस बाबत प्राप्त जानकारी के बाद सपा प्रत्याशी एमएलसी डॉ मानसिंह यादव पार्टी के नेताओं, जन प्रतिनिधियों के साथ आछ जिलाधिकारी एवं पुलिस आयुक्त से मिलकर आक्रोश व्यक्त करते हुए शिकायत दर्ज कराई। एक ज्ञापन भी सौंपा।
मतदाता सूची में आई टाइप और प्रिंट की गड़बड़ी के चलते मतदाताओं के नाम, पिता का नाम उलट पलट गया है। कई नाम तो दुबारा, तिबारा प्रिंट हो गए हैं।
बता दें कि इस तरह की खामियों को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा अखिलेश यादव भी गत 21अक्टूबर को अपनी प्रेस वार्ता में उजागर कर चुके है।
बुधवार की रात में मऊआईमा के रामफल की इनारी चौकी इंचार्ज बृजेश तिवारी एवं जंघई तथा सराय ममरेज, सराय इनायत थाने की पुलिस के लोग ऐसे मतदाताओं को चिन्हित करके उनके घरों पर दबिश देकर वोट नहीं डालने के लिए दबाव बना रहे हैं।
ज्ञापन में कहा गया कि जिला विद्यालय निरीक्षक प्रयागराज द्वारा स्कूल प्रबंधकों एवं शिक्षकों की बैठक बुलाकर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कराने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक को तत्काल यहां से हटाने की मांग भी की गई। सपा नेताओं ने चुनाव को निष्पक्ष एवं पार दर्शी तरीके से कराये जाने की मांग की है।
इस मौके पर प्रमुख रूप से एमएलसी डॉ मानसिंह यादव के साथ जिलाध्यक्ष अनिल यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, विधायक गण श्रीमती विजमा यादव, हाकिम लाल बिन्द, संदीप पटेल, गीता शास्त्री,पूर्व विधायक सत्य वीर मुन्ना, हाजी मुजतबा सिद्दीकी, पंधारी यादव, अमर नाथ मौर्य, डॉ एस पी पटेल, प्रवक्ता दान बहादुर मधुर, रविंन्द्र यादव, रूप नाथ यादव, शांति प्रकाश, के के यादव,जगदीश यादव, दूध नाथ पटेल, रावेन्द्र उर्फ़ रवि मिश्रा, कृष्ण मूर्ति सिंह, योगेश यादव,शिव शंकर यादव,रंग बहादुर यादव उर्फ़ बबलू, सुरेश कुमार यादव, मो सऊद,अरविन्द केसरवानी, लल्लन पटेल, रामधीन मौर्य,विनोद गौतम, सुशील यादव,आदि मौजूद र
हे।

