पजावा रामलीला कमेटी का भरत मिलाप देखकर भावुक हुए श्रद्धालु

पजावा रामलीला कमेटी का भरत मिलाप देखकर भावुक हुए श्रद्धालु

लोकनाथ कोतवाली चौराहे पर चारों भाइयों का मिलन से गूंजा जय श्रीराम ,जय सियाराम के जयकारे

प्रयागराज। श्री महंत बाबा हाथीराम पजावा राम लीला कमेटी की ओर से बुधवार देर रात लोकनाथ कोतवाली चौराहे पर ऐतिहासिक भरत मिलाप देखकर लोगों के आंखों से आंसू निकल पड़े।

इस ऐतिहासिक पल का इंतजार कर रही जनता ने मोबाइल में चारों भाइयों के मिलन को कैद किया। जिसके बाद जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा लोकनाथ इलाका गूंज उठा। लोकनाथ चौराहे पर श्री पत्थरचट्टी रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पं. मुकेश पाठक और महामंत्री विजय सिंह चारों भाई राम, लक्ष्मण, भरत तथा शत्रुघ्न भाइयों से गले मिले। यह देखकर सभी की आंखों में आंसू छलक पड़े। दर्शक भी भावुक हो गये। इस दौरान कमेटी के धर्मेन्द्र कुमार, रमेश कुमार जायसवाल, राजीव गुप्त बिट्टू, लल्लू लाल गुप्त सौरभ, पं. सुधीर शर्मा, प्रदीप गुप्ता, उमा लाल पाण्डेय, राजेश वैश्य, शिवबाबू, शैलेन्द्र साहू, राजेश पाण्डेय आदि शामिल रहे।

इसी तरह श्री महंत बाबा हाथीराम पजावा राम लीला कमेटी का भरत मिलाप का कार्यक्रम कोतवाली चौराहे पर सम्पन्न हुआ। जिसमें भक्ति भजन की श्रंखला में रोमा शर्मा एवं संजय मित्रा ने भजन प्रस्तुत किया। इस मौके पर भक्ति नृत्य एवं झांकी का कार्यक्रम बहुत ही मोहक पर उपस्थित हजारों की जनता भजनगायन से मंत्र मुग्ध हो गई। जिसके बाद प्रभु श्री राम एवं भरत और लक्ष्मण एवं शत्रुघ्न गले मिले। जिसे देख लोगों में खुशी की लहर दौड़ उठी। सभी लोगों ने जय श्रीराम जय सियाराम के जयकारों से स्वागत किया।

दशहरे को सकुशल संपन्न कराने वाले कोतवाली इंचार्ज सुधीर कुमार सिंह को कई मंचों से अंग वस्त्र व धार्मिक स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया

।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *