प्रयागराज जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटकर कुली की मौत

प्रयागराज जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटकर कुली की मौत

आत्महत्या की आशंका, साथी कुलियों ने थाने पर प्रदर्शन किया

प्रयागराज। प्रयागराज जंक्शन रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से 40 वर्षीय कुली की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, कुली चलती ट्रेन के सामने कूद गया था। घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा- तफरी मच गई। सूचना मिलने पर आरपीएफ और जीआरपी की टीमें मौके पर पहुंचीं।

कुली की मौत के बाद उसके साथियों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने थाने का घेराव शुरू कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सनत निषाद (40) प्रयागराज जंक्शन से करीब 3 किलोमीटर दूर रहता था। साथियों के अनुसार सनत सुबह 10 नंबर पुल पर दोस्तों के साथ बैठा था और रो रहा था। वह घर में पैसों की जरूरत और स्टेशन पर कम कमाई होने की बात कर रहा था। उन्होंने बताया कि सनत कुछ समय से परेशान था। सनत निषाद के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। परिवार का खर्च कुली के काम से चलता था। बेटे अनूप ने बताया- पापा कुली का काम करते थे। कमाई नहीं हो रही थी, इसलिए हम लोग परेशान थे। पापा भी कमाई को लेकर चिंतित रहते थे। सुबह मामा ने बताया कि पापा नहीं रहे, तो मैं भागकर स्टेशन पहुंचा।

कुलियों ने बताया कि पहले ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों का सामान उठाकर कुली अपनी रोजी कमाते थे। अब स्टेशन पर बैटरी गाड़ियां चलने से उनका काम प्रभावित हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि इन गाड़ियों पर यात्रियों का लगेज 200 रुपए में ले जाने की बात लिखी है। उनके मुताबिक, कई बार पूरे दिन काम नहीं मिलता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *