बाल कल्याण समिति ने पुलिस के साथ देवकाली बाईपास स्थित आर्य स्पा सेंटर पर मारा छापा

बाल कल्याण समिति ने पुलिस के साथ देवकाली बाईपास स्थित आर्य स्पा सेंटर पर मारा छापा

अयोध्या।सोमवार को बाल कल्याण समिति और पुलिस ने संयुक्त रूप से देवकाली बाईपास स्थित आर्य स्पा सेंटर पर
छापा मारा।छापे के दौरान औचक निरीक्षण मे स्पा सेंटर में कोई संदिग्ध गतिविधि या आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली।इस मौके पर बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष सर्वेश अवस्थी ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिले भर में स्पा सेंटरों की जांच की जा रही है।इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नाबालिग लड़कियों के शोषण की रोकथाम करना है।इस कार्यवाई का मुख्य उद्देश्य यह है कि कहीं माइनर लड़कियों से अवैध कार्य तो नहीं कराया जा रहा।निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों और आवश्यक दस्तावेजों की भी जांच की गई।अधिकारियों ने कहा कि आगे भी ऐसे औचक निरीक्षण और छापेमारी जारी रहेगी।इस मौके पर रानोपाली चौकी इंचार्ज राहुल वाजपेई सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *