मंजीत कुशवाहा बने भाजपा ने किसान मोर्चा महानगर अध्यक्ष
प्रयागराज। भाजपा 2027 के चुनावी समीकरण को देखते हुए मैदान में उतर चुकी है। यूपी के सभी मोर्चे और संगठनों को सियासी मैदान में उतारने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप रही है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी ने पीपलगांव निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य मंजीत कुशवाहा को किसान मोर्चा महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।
यह जानकारी मिलते ही उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। मंजीत कुशवाहा को नई जिम्मेदारी मिलने के बाद क्षेत्र में उनकी राजनीतिक भूमिका को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
झलवा पीपलगांव से ताल्लुक रखने वाले मंजीत कुशवाहा प्रयागराज की राजनीति में अपनी एक अलग पहचान रखते हैं। पूर्व जिला पंचायत सदस्य के रूप में उनका अनुभव और युवाओं के बीच उनकी पकड़ उनकी राजनीतिक यात्रा के अहम पहलू माने जाते हैं। स्थानीय स्तर पर सक्रियता के चलते उनके समर्थक इस नई जिम्मेदारी को उनके राजनीतिक सफर का महत्वपूर्ण पड़ाव मान रहे हैं।

