*मंडल स्तरीय किशोरावस्था शिक्षा कार्यक्रम के पांच दिवसीय कार्यशाला प्रारम्भ*
संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मंडल लखनऊ डॉक्टर प्रदीप कुमार के संरक्षकत्व में आज दिनांक 27 जुलाई 2026 को पायनियर मोंटेसरी स्कूल कॉलेज सेक्टर-1, विकास नगर, लखनऊ के सभागार में मंडल स्तरीय किशोरावस्था कार्यक्रम की कार्यशाला भव्य शुभारंभ किया गया।
कार्यशाला का उद्घाटन मंडलीय उप शिक्षा निदेशक लखनऊ मंडल पी0एन0 सिंह , मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी लखनऊ मंडल लखनऊ डॉक्टर दिनेश कुमार , प्रधानाचार्य पायनियर मोंटेसरी स्कूल अर्चना सिंह के द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस कार्यशाला में लखनऊ मंडल के सभी 6 जनपदों (लखनऊ, उन्नाव, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर और रायबरेली)जनपद से पांच -पांच अनुभवी शिक्षक शिक्षिकाएं द्वारा कार्यशाला में प्रतिभाग किया जा रहा है। कार्यशाला का अनुश्रवण सह निरीक्षक आंग्ल विद्यालय उत्तर प्रदेश राम सुजन मिश्रा, पी 0 एम 0 श्री राजकीय बालिका इण्टर कालेज मॉल, लखनऊ की प्रधानाचार्य पूनम शाही द्वारा किया जा रहा है तथा कार्यशाला के मॉड्यूल प्रशिक्षक के रूप में इस डॉ पल्लवी शर्मा, प्रवक्ता एवं चंद्रिका प्रसाद वर्मा, सहायक अध्यापक द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में विश्वजीत पांडेय, मंडलीय खेल सचिव, अमित कुमार, जनपदीय खेल सचिव, आलोक कल्यानी एवं वरिष्ठ सहायक, जे डी कार्यालय, लखनऊ अनुराग सिंह के द्वारा सक्रिय सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

