मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का विशेष अभियान 24 अक्टूबर को

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का विशेष अभियान 24 अक्टूबर को

इसौली विधानसभा में कार्यकर्ताओं से बूथों पर पहुंचने की अपील

 

सुलतानपुर। इसौली विधानसभा के वर्तमान विधायक एवं पूर्व सांसद जनाब मोहम्मद ताहिर खान के निर्देशानुसार विधानसभा अध्यक्ष स्वामीनाथ यादव ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि 24 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजे अपने-अपने बूथों पर पहुंचकर पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने और सूची को त्रुटिरहित बनाने में सहयोग करें। एक जनवरी 2027 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले पात्र युवाओं तथा जिनके नाम पिछली मतदाता सूची में दर्ज थे, लेकिन एसआईआर प्रक्रिया के बाद दस्तावेजों के अभाव अथवा मैपिंग नहीं हो पाने के कारण सूची से हट गए थे। ऐसे पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 के साथ केवल आधार कार्ड की फोटो कॉपी और एक पासपोर्ट साइज फोटो पर्याप्त डॉक्यूमेंट माना जाएगा। वहीं, मतदाता सूची में दर्ज दोहरी प्रविष्टियों को नियमानुसार हटवाने की प्रक्रिया में भी सहयोग किया जाए। विधानसभा अध्यक्ष ने सभी ब्लॉक अध्यक्षों, जोन एवं सेक्टर प्रभारियों, बूथ अध्यक्षों, बीएलए तथा समाजवादी पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे लोकतंत्र की मजबूती और प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार की रक्षा के लिए इस अभियान को जनभागीदारी के साथ सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम शामिल होना लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसलिए सभी कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वाचन आयोग के इस अभियान में सहयोग करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *