मारपीट कर जबरन वसूली करने वाले दो गिरफ्तार, दो मोबाइल और बाइक बरामद
लखनऊ(आरएनएस )। काकोरी पुलिस और पश्चिमी जोन की सर्विलांस टीम ने मारपीट कर जबरन वसूली करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो स्मार्ट फोन और घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान जीशान और सहवान उर्फ शाबान के रूप में हुई है। दोनों को 10 सितंबर की रात बबुरियाखेड़ा अंडरपास होकर खुशहालगंज की तरफ जाने वाली सर्विस रोड के तिराहे से गिरफ्तार किया गया।पुलिस के अनुसार 25 जुलाई 2026 को मुदित यादव निवासी निजामपुर मल्लोर, गोमतीनगर, लखनऊ ने थाना काकोरी में शिकायत दर्ज कराई थी कि अभियुक्तों ने उसके साथ मारपीट कर जबरन क्यूआर कोड के माध्यम से 14 हजार रुपये अपने खाते में स्थानांतरित करा लिए और दो मोबाइल फोन भी ले लिए। शिकायत के आधार पर थाना काकोरी में मुकदमा संख्या 242/2026 धारा 308(5)/115(2) बीएनएस के तहत जीशान और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।घटना के खुलासे के लिए काकोरी पुलिस और पश्चिमी जोन की सर्विलांस टीम का गठन किया गया। संयुक्त टीम ने क्यूआर कोड के माध्यम से भुगतान से संबंधित जानकारी जुटाई और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्तों की लोकेशन ट्रेस की। इसके बाद पुलिस ने जीशान पुत्र अनीस, मूल निवासी कल्याणपुर, थाना संडीला, जनपद हरदोई, हाल निवासी खुशहालगंज, थाना पारा, लखनऊ, उम्र करीब 23 वर्ष तथा सहवान उर्फ शाबान पुत्र नवी हुसैन, मूल निवासी ग्राम अटौरा, थाना आसीवन, जनपद उन्नाव, हाल निवासी काकोरी मोड़, थाना पारा, लखनऊ, उम्र करीब 21 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से वीवो टी प्रो 5जी और सैमसंग एम12 स्मार्ट फोन बरामद किए। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल संख्या यूपी32जीई2058 भी बरामद की गई। पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तारी के कारण और आधार से अवगत कराने के बाद विधिक प्रक्रिया के तहत हिरासत में लिया गया तथा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त जीशान का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ थाना पारा में वर्ष 2025 में धारा 115(2), 352 और 351(3) बीएनएस के तहत तथा थाना ठाकुरगंज में धारा 303(2), 317(2) और 61(2) बीएनएस के तहत मुकदमे दर्ज हैं।इस कार्रवाई में काकोरी पुलिस टीम और पश्चिमी जोन की सर्विलांस टीम शामिल रही। काकोरी पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सतीश चन्द्र राठौर, उपनिरीक्षक छत्रजीत सिंह, उपनिरीक्षक अभिमन्यु सिंह, उपनिरीक्षक दयानन्द तिवारी और आरक्षी विवेक कुमार शामिल रहे। सर्विलांस टीम में उपनिरीक्षक अंकित कुमार के नेतृत्व में मुख्य आरक्षी वीर सिंह, मुख्य आरक्षी प्रदीप कुमार तिवारी, आरक्षी विभोर कुमार और आरक्षी आशीष कुमार कुशवाहा शामिल रहे।
मारपीट कर जबरन वसूली करने वाले दो गिरफ्तार, दो मोबाइल और बाइक बरामद
————-

