मीरजापुर में चकबंदी लेखपाल को घूस लेते एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ पकड़ा
मिर्जापुर। जनपद में एंटी करप्शन टीम ने चकबंदी लेखपाल को महज पांच हजार रुपए घूस लेते पकड़ा है.लेखपाल को एंटी करप्शन टीम ने पकड़ लालगंज थाने लाकर लेखपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर जेल भेज दिया गया है. जिले के लालगंज तहसील के चकबंदी कार्यालय के सामने सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक चकबंदी लेखपाल को एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते रंगे हाथ पकड़ लिया.बताया जा रहा मझिगवां गांव के रहने वाले किसान लालजी सिंह से चकबंदी के कागजात में नाम चढ़ाने के लिए पांच हजार की रिश्वत लेखपाल मांग रहा था.विरोध करने पर नाम नहीं चढ़ने की धमकी दे रहा था बार-बार मांग करने के बावजूद आरोपित लेखपाल नाम नहीं चढ़ा रहा था फिर किसान ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की टीम ने गंभीरता से लेते हुए लालगंज पहुंचकर आरोपित लेखपाल को पांच हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. एंटी करप्शन टीम ने लालगंज तहसील क्षेत्र में तैनात जौनपुर के रहने वाले चकबंदी लेखपाल दीपक मौर्य को गिरफ्तार किया है.पकड़े गए आरोपित के पास से रिश्वत के रुपए बरामद किए गए जब उसका हाथ धुलवाया गया तो कलर लग गया जिसके बाद उसे पड़कर लालगंज थाने ले जाया गया. एंटी करप्शन टीम के प्रभारी निरीक्षक कृष्णा अवतार सिंह , अशोक सिंह, आरक्षी मुकेश व मुरारी यादव के नेतृत्व में कार्रवाई की गई है.एंटी करप्शन टीम के प्रभारी निरीक्षक कृष्णा अवतार सिंह ने बताया कि ड्रमंडगंज के रहने वाले शिकायतकर्ता किसान लालजी सिंह ने तहरीर दी की लालगंज तहसील के चकबंदी विभाग में तैनात लेखपाल दीपक मौर्य चकबंदी के कागजात में नाम चढ़ाने के लिए पांच हजार की रिश्वत मांग रहा है.विरोध करने पर नाम नहीं चढ़ने की धमकी दे रहा है. शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आरोपित लेखपाल को पांच हजार रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है आगे की कार्रवाई की जा रही है.

