रक्षाबंधन पर नैनी सेंट्रल जेल में गूंजा भाई-बहन के प्रेम का संदेश
बंदियों के परिजनों के लिए लगा सहायता शिविर
प्रयागराज। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति, लखनऊ (शाखा प्रयागराज) द्वारा केंद्रीय कारागार नैनी में विशेष सहायता शिविर एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शिविर में जेल में निरुद्ध बंदियों से मिलने आए परिजनों के लिए जलपान, स्वागत और सहयोग की व्यवस्था की गई। बड़ी संख्या में परिजनों ने शिविर का लाभ लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बंदियों और उनके परिवारों के बीच भावनात्मक जुड़ाव बनाए रखना और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करना रहा।
कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव के मार्गदर्शन और सचिव संतोष कुमार के नेतृत्व में आयोजित हुआ। व्यवस्थाओं में शोएब आलम ने आने वाले परिजनों के लिए जलपान व स्वागत और रामबाबू सिंह ने टेंट व फर्नीचर की जिम्मेदारी संभाली। शिविर की स्थापना एवं आयोजन को सफल बनाने में लक्ष्मीकांत मिश्रा, अशोक सिंह, जितेंद्र श्रीवास्तव, कयामुद्दीन, अर्जुन सिंह, राकेश शर्मा, संजय उपाध्याय, रूपेश जैन, संदीप सोनी, राकेश कुमार निषाद, अखिलेश सिंह, मोहम्मद अहमद नूर, अभिषेक वर्मा, राकेश चंद्र शुक्ला, सुधीर कुमार प्रजापति, बलवंत विश्वकर्मा, श्वेता शर्मा, श्रवण कुमार गौड़ एवं राजेश निषाद का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय कारागार नैनी के वरिष्ठ जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह के साथ-साथ आलोक कुमार, डॉ. बी.पी. चंद, शिक्षा चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सत्य प्रकाश गौड़, डॉ. धीरज पांडे, नयन कमल सिंह, अरविंद कुमार, सत्य प्रकाश, अशोक कुमार दीक्षित, संजय कुमार, दरख्शां बानो, वंदना जायसवाल एवं सुमित सिंह आदि को उनके उत्कृष्ट कार्य, सहयोग एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति योगदान के लिए उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति द्वारा प्रशंसा पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

