रामलीला में खूनी संघर्ष, सीता बने कलाकार पर ईंट से हमला, आंख में गंभीर चोट

रामलीला में खूनी संघर्ष, सीता बने कलाकार पर ईंट से हमला, आंख में गंभीर चोट

 

बल्दीराय/सुलतानपुर। गांव में रामलीला के मंच पर भगवान श्रीराम के आदर्शों और मर्यादा का मंचन हो रहा था, लेकिन इसी दौरान हुए विवाद ने माहौल को तनावपूर्ण बना दिया। आरोप है कि मारपीट के बीच बीच-बचाव करने पहुंचे सीता का किरदार निभाने वाले कलाकार सोहन लाल पर ईंट से हमला कर दिया गया। हमले में उनकी आंख गंभीर रूप से चोटिल हो गई। हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल से लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना के बाद रामलीला स्थल पर अफरातफरी मच गई।

भाई से मारपीट की सूचना पर पहुंचे थे कलाकार

मामला धनपतगंज थाना क्षेत्र के पंडरे गांव का है। गांव में रामलीला के साथ मन्दिर पर भंडारा कार्यक्रम था । इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि सोहन लाल के भाई सुखराम के साथ मारपीट की गई। भाई के साथ मारपीट की सूचना मिलने पर सोहन लाल मौके पर पहुंचे और विवाद शांत कराने के लिए बीच-बचाव करने लगे। आरोप है कि यदि दौरान हमलावरों ने उन पर ईंट से वार कर दिया। ईंट आंख में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अचानक हुई इस घटना से आयोजन स्थल पर हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों और रामलीला समिति के सदस्यों ने घायल कलाकार को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घायल सोहनलाल ने धनपतगंज थाने में तहरीर देकर दिलीप सरोज, सुरजीत सरोज, मोनू यादव और शेर बहादुर सरोज पर घटना में शामिल होने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में पूछताछ के लिए दो लोगों को थाने लाया गया है। थाना प्रभारी अंजू मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इस घटना में अभी कोई गिरफ्तारी नही हुई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बीच-बचाव करना पड़ा भारी, युवक को मारी गोली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *