शिक्षक सम्मान समारोह सम्पन्न
कल दिनांक 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के उपलक्ष में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद हरदोई द्वारा सेना से अवकाश के बाद विभिन्न विद्यालयों में अध्यापक के पद पर सेवारत सभी पूर्व सैनिकों एवं अध्यापिका मातृ शक्ति, ब पूर्व सैनिकों की बेटियां, सभी शिक्षकों को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद हरदोई द्वारा अंग वस्त्र पहनाकर भगवान नरसिंह की प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया, संगठन इसी प्रकार पूर्व सैनिकों के हित एवं सम्मान के लिए हमेशा तत्पर रहता है, सम्मानित पूर्व सैनिक शिक्षकों मे चक्रसुदर्शन सिंह, सर्व दमन सिंह, हरिहर सिंह, अनुपम बाजपेई, नीरजा सिंह, संजय विक्रम सिंह, विवेक शुक्ला, पूर्णिमा सिंह, सुनीता सिंह , सुमन श्री वास्तव,उपदेश चंद्र पांडे, मिथिलेश कुमार, दीपक शुक्ला, कुलदीप मिश्रा, अवधेश मिश्रा , दीप्ति दीक्षित, आदि शिक्षकों को सम्मानित किया गया, इस मौके पर राहुल सिंह फौजी संगठन सचिव अवध प्रांत, संरक्षक कैप्टन राजेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष कैप्टन शिवबीर सिंह चौहान, के पी सिंह, उपाध्यक्ष एम पी सिंह, कोषाध्यक्ष जे बी सिंह, सह सचिव सुशील कुमार सिंह, जे के शर्मा, दिनेश कुमार त्रिपाठी, रेखा सिंह जिला अध्यक्ष मातृ शक्ति, पुनीत सिंह आदि सभी पूर्व सैनिक एवं देश भक्त उपस्थित रहे

