सर्वोदय नगर में एक माह से जारी पेयजल संकट के समाधान हेतु संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने महापौर एवं नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

प्रेस विज्ञप्ति

सर्वोदय नगर में एक माह से जारी पेयजल संकट के समाधान हेतु संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने महापौर एवं नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

लखनऊ। सर्वोदय नगर क्षेत्र में पिछले लगभग एक माह से व्याप्त पेयजल संकट को लेकर संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने महापौर सुषमा खरकवाल एवं नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्ता से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि सर्वोदय नगर क्षेत्र के निवासी एवं व्यापारी पिछले एक माह से गंभीर जल संकट का सामना कर रहे हैं। नियमित जलापूर्ति बाधित होने के कारण आमजन के साथ-साथ व्यापारिक प्रतिष्ठानों को भी भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर लोगों को पेयजल के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाओं पर निर्भर रहना पड़ रहा है।

संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री गीता गुप्ता के दिशा निर्देश पर राष्ट्रीय महासचिव प्राची प्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक पाल, एवं व्यापारी प्रदीप कुमार पाण्डेय ने महापौर एवं नगर आयुक्त से मांग की कि क्षेत्र में जलापूर्ति व्यवस्था की तत्काल जांच कराकर समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए तथा जब तक व्यवस्था सामान्य न हो, तब तक पर्याप्त संख्या में टैंकरों के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराया जाए।

महापौर एवं नगर आयुक्त ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे तथा समस्या का शीघ्र समाधान कराया जाएगा।

इस अवसर पर संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय व्यापारी उपस्थित रहे।

 

प्राची प्रकाश

राष्ट्रीय महासचिव

संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *