सावन मेला व कांवड़ यात्रा को लेकर फायर विभाग अलर्ट – एमपी सिंह
फोटो पीपी साइज
अयोध्या।सावन मेला एवं कांवड़ यात्रा के दौरान हजारों की संख्या में सावन मेले व कावड़िये व श्रद्धालु अयोध्या आते है।इस दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए कमिश्नर राजेश कुमार डीआईजी सोमेन वर्मा डीएम शशांक त्रिपाठी एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर बैठक कर संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दे रहे हैं।वही श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर अग्निशमन विभाग ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं।यह जानकारी देते हुए प्रभारी उपनिदेशक फायर सर्विस परिक्षेत्र लखनऊ/अयोध्या एमपी सिंह ने बताया कि सावन झूला 15 अगस्त से शुरू हो रहा है और 28 अगस्त को खत्म होगा।सावन मेला और कावड़ और कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अग्नि दुर्घटना से बचाव के लिए विशेष सतर्कता बरतना अत्यंत आवश्यक है।बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रमुख स्थलों पर टेंट,मेला आयोजकों, मंदिर समितियों से अपील करते हुए कहा कि सभी अस्थायी टेंट अग्निशमन सुरक्षा मानकों के अनुरूप ही लगाए जाएं।टेंट में खुले या लटकते बिजली के तारों का प्रयोग न करें तथा घटिया या ओवरलोड विद्युत उपकरणों से बचें।उन्होंने कहा कि टेंट की संरचना में लोहे की रॉड के स्थान पर सुरक्षित एवं मानक सामग्री का उपयोग किया जाए।कहा कि भी कहा कि गैस सिलेंडर, जनरेटर एवं ज्वलनशील पदार्थों का उपयोग पूरी सावधानी के साथ करें।टेंटों में अग्निशमन यंत्र एवं पानी की पर्याप्त व्यवस्था अवश्य रखें तथा आपातकालीन निकास मार्ग हमेशा खुला रखें।

