सूखे फव्वारें,टूटी सड़के व जगह जगह गंदगी खोल रही है नगर निगम द्वारा किए जा रहे विकास के दावे की पोल
(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)
अयोध्या।नगर निगम अयोध्या के मेयर महंत गिरीश पति त्रिपाठी यह दावा करते हैं कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद से अयोध्या का चाैहुमुखी विकास नगर निगम अयोध्या द्वारा किया जा रहा है।परंतु उनका यह दावा खोखला ही साबित हो रहा है।इसका जीता जागता उदाहरण अयोध्या नगर निगम के विभिन्न वार्डों में स्थित पार्कों की दयनीय स्थिति, सूखे फव्वारें, विभिन्न वार्डों में स्थित कॉलोनियों तथा मोहल्लों मे सीवर पाइपलाइन बिछाने की बाद भी गड्ढों में तब्दील सड़के है।एक तरफ जहां नगर निगम अयोध्या को सजाने संवारने का काम कर रहा है और यह दावा कर रहा है कि बाहर से तथा दूर-दराज से अयोध्या राम मंदिर का दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओ तथा पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए रामनगरी में मैं चौमुखी विकास किया जा रहा है। परंतु उनके दावे को अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन के सामने स्थित गुरु गोविंद सिंह चौक चौराहा व पुष्पराज चौराहे पर स्थित सूखा फौव्वारा झूठी साबित कर रहा है।क्योंकि यहां पर फौव्वारा चलने की तो दूर इसमें पानी तक नहीं है।पानी न होने के चलते इसमे सूखी मिट्टी तथा गंदगी दिखाई दे रही है।देखा जाए जबकि अयोध्या राम मंदिर से तथा अन्य जगहों से दर्शन पूजन करने आने वाले और जाने वाले श्रद्धालु तथा पर्यटकों के साथ-साथ अन्य रेलयात्री इधर से ही होकर गुजरते हैं और जिनकी नजर इन दोनों सूखे फव्वारों पर पड़ती है। यह वही वाली बात हुई जब किसी के दरवाजे के सामने ही गंदगी है तो अंदर क्या होगा यह तो पहले ही पता चल जाता है वही दशा इन दोनों परिवारों की है जैसे ही दूर-दराज से आने वाले पर्यटक तथा रेलयात्री अयोध्या धाम की तरफ या शहर की तरफ जाते हैं तो उनका पहले नजर इन दोनों फौव्वारों पर पड़ता है। यही दशा शहर के विभिन्न वार्डों में गंदगी को भी लेकर है जहां पर स्थानीय लोगों की माने तो कूड़ा उठाने के लिए सफाई कर्मी नियमित रूप से नहीं आते हैं जिसके चलते कई दिनों तक कूड़ा वहीं आसपास रहता है और नालियों आज में जाकर जमा होता है जिसके चलते डेंगू मलेरिया जैसे अन्य संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका शहर वीडियो में बनी रहती है वही इस संबंध में अयोध्या नगर निगम के मेयर महंत गिरी स्पीति त्रिपाठी का कहना है की नगर निगम अयोध्या के लिए लगातार विकास कर रहा है और आगे भी करता रहेगा बताया कि अयोध्या आने वाले पद को श्रद्धालुओं को किसी भी तरह के कमी ना हो किसी भी तरह की परेशानी ना उत्पन्न हो इसके लिए वह और उनकी टीम खुद ही आए दिन कोई ना कोई महिम चलते हैं और अयोध्या के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।

