अवध प्रान्त प्रशिक्षण वर्ग 19 अप्रैल 2026 को होगा 

अवध प्रान्त प्रशिक्षण वर्ग 19 अप्रैल 2026 को होगा

देश की उपासना ब्यूरो

 

लखनऊ:अवध प्रान्त के अंतर्गत आने वाले 12 जिलों के प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम दिनांक 19 अप्रैल 2026 दिन रविवार को प्रातः 9 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक लखनऊ में रायबरेली रोड पर ओपी चौधरी डेंटल कॉलेज के निकट स्थित साईं विहार गेस्ट हाउस में रखा गया है।

इस प्रशिक्षण वर्ग में प्रांत के सभी 12 जिलों से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, एवं कोषाध्यक्ष की भागीदारी अपेक्षित है।

अतः सभी जिलों के अध्यक्ष और सचिव से आग्रह है कि वह प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेने वाले प्रतिनिधियों की सूची 16 से 17 अप्रैल 2026 तक प्रान्त महासचिव सूबेदार मेजर बी एल वर्मा को भेज दें और प्रांत कोर ग्रुप में भी शेयर कर दें। जिससे कार्यक्रम की व्यवस्था सुचारू रूप से बनाई जा सके।

प्रशिक्षण वर्ग की गूगल लोकेशन सभी की सुविधा के लिए भेजी जा रही है। कृपया उक्त लोकेशन पर समय पर पहुंचने का कष्ट करें।

धन्यवाद।

 

भवदीय

लेफ्टिनेंट कर्नल बीरेंद्र सिंह तोमर

अध्यक्ष अवध प्रान्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *