डीजल पेट्रोल की कमी को लेकर न घबराये लोग – डीएसओ

डीजल पेट्रोल की कमी को लेकर न घबराये लोग – डीएसओ

 

(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)

 

अयोध्या।जिले में डीजल पेट्रोल की कोई कमी नहीं है यह सभी पेट्रोल टंकियों पर पर्याप्त संख्या में उपलब्ध है।वाहन चालक तथा अन्य जिले के लोग डीजल पेट्रोल के लिए पैनिक ना रहे यह बातें जिला पूर्व अधिकारी बृजेश मिश्रा ने एक मुलाकात में कहीं। उन्होंने बताया कि डीजल पेट्रोल की कमी को लेकर अफवाहों पर ध्यान ना दें और ना ही अफवाह फैलाई बताया कि डीजल पेट्रोल की गुरुवार की स्थिति पर उन्होंने अपने कार्यालय पर पेट्रोल पंपों के स्वामियों के साथ बैठक किया जहां पर उन्होंने पेट्रोल पंपों के स्वामियों को सख्त निर्देश दिए कि लोगों को शांति व्यवस्था के बीच डीजल व पेट्रोल उपलब्ध कारण इसी बीच गुरुवार को ही इस समस्या के लिए डीएम की अध्यक्षता में एक बैठक भी की गई है उसमें जो निष्कर्ष सामने आएगा तथा जिलाधिकारी के निर्देश पर आपूर्ति विभाग आगे कदम उठाएगी बताते चले बुधवार की देर शाम एक बार फिर डीजल पेट्रोल की कमी लोगों में फैली और देखते ही देखते शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों पर स्थित पेट्रोल टंकियां पर छोटे बड़े वाहनों की लंबी लाइन लग गई यहां तक कि शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में स्थित पेट्रोल टंकियां पर जहां एक और इन वाहनों की लंबी लाइन लगी हुई थी जहां पर पुलिस की सुरक्षा कर्मी भी मौजूद थे वहीं कुछ पेट्रोल टंकी बंद भी पाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *