आज़मगढ़: चावल से भरा ट्रक नाले में पलटा, बड़ा हादसा टला—चालक और खलासी सुरक्षित बाल बाल बचे

आज़मगढ़: चावल से भरा ट्रक नाले में पलटा, बड़ा हादसा टला—चालक और खलासी सुरक्षित बाल बाल बचे
रिपोर्ट नीतीश जायसवाल आजमगढ़

जीयनपुर (आज़मगढ़): शुक्रवार को जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के मछली मार्केट पुल पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब सरकारी चावल से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरा। हादसे का कारण ट्रक का प्रेशर स्टीयरिंग फेल होना बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, ट्रक चक्रपानपुर से काँखभार जा रहा था और उसमें कुल 440 बोरी चावल लदी हुई थी। अनियंत्रित होकर ट्रक जैसे ही पुल के पास पहुँचा, वह संतुलन खो बैठा और नाले में पलट गया। गनीमत रही कि ट्रक चालक और खलासी को गंभीर चोटें नहीं आईं और दोनों सुरक्षित बाहर निकल आए।

हादसे के बाद ट्रक में लदा चावल सड़क पर फैल गया, जिससे मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। मौके पर पहुँची पुलिस ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और जाम हटाने के प्रयास किए। स्थानीय लोगों ने भी सहयोग किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *