उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जनपद के युवाओं को उनकी शैक्षिक योग्यता तकनीकी दक्षता एवं कौशल के अनुरूप रोजगार के अधिकाधिक अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद के सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों में रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला सेवायोजन कार्यालय जौनपुर के तत्वाधान में 06 नवम्बर 2026 को मड़ियाहू पी0जी0 मड़ियाहॅू जौनपुर के परिसर में रोजगार मेला का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों की उपस्थित कम्पनियों द्वारा शार्टलिस्ट किये गये कुल-15 अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर वितरित किया गया।
रोजगार मेलें में कुल-22 कम्पनियों में कुल-2353 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग/ साक्षात्कार दिया, जिसमें से कुल- 589 अभ्यर्थियों को शार्टलिस्ट किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मा0 विधायक मड़ियाहॅूं डा0 आर0के0पटेल जी, मा0जनप्रतिनिधि, प्राचार्य, श्री एस0के0 पाठक, उपप्राचार्य, एंव समस्त समानित शिक्षकगण, मड़ियाहॅूं पीजी एवं जिला सेवायोजन अधिकारी के द्वारा मॉं सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर आयोजन किया गया। मा० मुख्य अतिथियों को बुके, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मा० विधायक जी ने कहा की युवा देश का भविष्य एवं ताकत है प्रदेश सरकार द्वारा रोजगार मेला में युवाओं को उनके योग्यता एवं कौशल के अनुरूप नौकरियॉं निजी क्षेत्र में देकर रोजगार से जोड़ने का निरंतर प्रयास कर आगे बढ़ने तथा वृद्धि करने के बेहतर अवसर प्रदान कराये जा रहे है।
मा० विधायक जी एवं प्राचार्य जी ने मेले के आयोजन मड़ियाहॅूं पी0जी0 कालेज में कराये जाने की प्रशंसा कर आगे भी इसी तरह का अवसर उपलब्ध कराये जाने को कहा। रोजगार मेला के माध्यम से रोजगार प्राप्त करने वाले युवाओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। और सरकार विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से युवाओं को कौशल एवं तकनीकी शिक्षा से जोड़कर रोजगार के योग्य बनाया जा रहा है। इस प्रकार के रोजगार मेले युवाओं को प्रतिष्ठित कम्पनियों से सीधे जोड़कर पूरी मेहनत, लगन एवं आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने का अवसर प्रदान करती है।
जिला सेवायोजन अधिकारी ने सभी अतिथियों का स्वागत कराते हुए बताया कि जनपद के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए विधानसभा में रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। इससे युवाओं ने अपनी शैक्षिक/कौशल/तकनीकी योग्यताओं के अनुरूप विभिन्न पदों पर रोजगार प्राप्त हुआ।
रोजगार मेले में देश की प्रतिष्ठित कम्पनियों एवं नियोजकों सहित 22 से अधिक कम्पनियों ने प्रतिभाग किया। इनमें प्रमुख रूप से अडानी सोलर एनर्जी लिमिटेड, सूर्या कस्ट्रंक्शन, तिरूमला फैकल्टी मैनेजमेंट इण्डिया, महादेव हनुमान सर्विस, उड़ान मैनपावर सर्विस, ब्राइट फ्यूचर आग्रनिक हर्बल एवं आयुर्वेदिक, जे0वी0 वी0 एम0 जी0मार्ट प्रा0लि0, इनफिनिज लीगल एसोसिएट, एशियन इलेक्ट्रानिक्स कम्पनी, जे0बी0 इंडस्ट्रीज, लर्नर प्रा0लि0, निमसन हर्बल, रक्सा सिक्योरिटी सर्विसेज लिमिटेड, क्रेडिटएक्ससे ग्रामीण लिमिटेड,सोपोजोन इण्डिया, सहित विभिन्न पदों पर अभ्यर्थियों के चयन की प्रक्रिया सम्पन्न की गयी। रोजगार मेले में आठवीं, दसवीं, बारहवीं उत्तीर्ण, स्नातक, परास्नातक, आई0टी0आई0, फीटर, इलेक्ट्रीशियन, डिप्लोमा, एवं कौशल प्रशिक्षित अभ्यर्थियों के साथ-साथ अकुशल श्रमिकां ने भी उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया युवाओं ने विभिन्न कम्पनियों के स्टॉल पर पहुंचकर अपनी शैक्षिक एवं व्यावसायिक योग्यतानुसार आवेदन किया तथा कम्पनियों के प्रतिनिधियों के समक्ष साक्षात्कार एवं चयन प्रकिया में प्रगिभाग किया।
मा० विधायक जी के कर कमलो से ऑफर लेटर भी वितरित किया गया।
इस अवसर पर जिला सेवायोजन अधिकारी जय प्रकाश पासवान एवं कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे। संचालन सलमान शेख ने किया।
———

