एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत भव्य पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न
लखनऊ, 18 जुलाई 2026
जानकीपुरम विस्तार, नौवा खेड़ा मंदिर प्रांगण के पास लखनऊ में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अंजनी कुमार पांडे की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर लखनऊ विश्वविद्यालय के प्राणी विज्ञान की विभागाध्यक्ष प्रो. अमिता कनौजिया, लखनऊ जन विकास महासभा के योग प्रकोष्ठ के संरक्षक श्री संतोष तिवारी, योग गुरु श्री विजयकांत श्रीवास्तव, संयोजक श्री पंकज तिवारी, संरक्षक श्री अरविंद मिश्रा, महामंत्री श्री राम तिवारी, मंत्री श्री अजय यादव, कोषाध्यक्ष श्री राजीव गुप्ता सहित योग प्रकोष्ठ के अनेको योग साधक, आर पी गुप्ता, डॉ एम एस यादव, कपिल गुप्ता, विपिन गुप्ता आदि पुरुष, एवं ममता श्रीवास्तव, कीर्ति, प्रीति, दीपिका गुप्ता, पीयूष गुप्ता आदि महिलाएं एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे लखनऊ जन विकास महासभा योग प्रकोष्ठ के संरक्षक, श्री संतोष तिवारी ने कहा कि “पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार का दायित्व नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की नैतिक एवं सामाजिक जिम्मेदारी है। अधिक से अधिक पौधे लगाकर तथा उनका संरक्षण करके ही हम आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण दे सकते हैं।”
कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने पौधारोपण के साथ-साथ पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का भी संकल्प लिया। सभी ने समाज से अधिकाधिक लोगों को “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान से जुड़ने का आह्वान करते हुए पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने पर बल दिया।

