जंतर-मंतर पर भारत भूषण तिवारी जी की श्रद्धांजलि सभा एवं सरकार को चुनौती देने वाले जनआंदोलन में सर्वजन सनातन पार्टी की सक्रिय सहभागिता

 

 

जंतर-मंतर पर भारत भूषण तिवारी जी की श्रद्धांजलि सभा एवं सरकार को चुनौती देने वाले जनआंदोलन में सर्वजन सनातन पार्टी की सक्रिय सहभागिता

 

नई दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर आयोजित भारत तिवारी जी की श्रद्धांजलि सभा एवं सरकार को चुनौती देने वाले जनआंदोलन में सर्वजन सनातन पार्टी ने सक्रिय एवं सार्थक सहभागिता निभाई।

 

इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री मृत्युंजय चौबे के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रागिनी अवस्थी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विकास राणा, प्रदेश संरक्षक श्रीमती मंजू शुक्ला जी,श्री संदीप दुबे, श्री विपुल अवस्थी, सुश्री आयुषी शुक्ला, ठाकुर सुरेन्द्र सिंह राणा ( अधिवक्ता),श्री सौरभ दुबे, श्री पंकज त्रिपाठी, श्री हरेंद्र पांडेय, श्री रवि अवस्थी, श्री आर.के. ओखा, श्री शैलेंद्र त्रिपाठी जी, यूएस राणा जी सहित अनेक सम्मानित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

सभा में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने भारत भूषण तिवारी जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके विचारों एवं संघर्षों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। साथ ही जनहित एवं राष्ट्रहित के मुद्दों पर लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से संघर्ष जारी रखने का संकल्प भी दोहराया।

 

– मृत्युंजय चौबे

राष्ट्रीय महासचिव

सर्वजन सनातन पार्टी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *