देखते चेहरे, छिपे जज्बात: किशोर मन का सफर
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। लखनऊ के प्रतिष्ठित विद्यालय मांट फोर्ट इंटर कॉलेज के सभागार में दिनांक 18 जुलाई 2026 को कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के अभिभावकों के लिए ‘सतह से नीचे: किशोरावस्था का सफर’ विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के द्वारा हुआ। इसके बाद विद्यार्थी समूह द्वारा सुंदर प्रार्थना गीत प्रस्तुत किया गया ।तत्पश्चात पवित्र बाइबल का पाठ किया गया उसके बाद अभिभावकों का स्वागत एवं इस कार्यक्रम के आयोजन का महत्व बताया गया। आदरणीय ब्रदर जीनू अब्राहम ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया और इस सेमिनार के आयोजन का उद्देश्य बताया। इसके बाद मल्टीमीडिया द्वारा मांटफोर्ट इंटर कॉलेज का इतिहास एवं विद्यालय में होने वाले विभिन्न शैक्षिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रदर्शित किया गया। विद्यालय की उप प्रधानाचार्य श्रीमती नीना कैरन दास ने सेमिनार के विषय ‘सतह के नीचे: किशोरावस्था का सफर’ का अद्भुत विवरण प्रस्तुत किया। तत्पश्चात एक वीडियो के माध्यम से कक्षा 10 एवं 12 के उन विद्यार्थियों को दिखाया गया जिन्होंने बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। इसके बाद विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक गीत प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात विद्यालय के व्याख्याता श्री अभिषेक श्रीवास्तव ने विद्यालय के जरूरी नियम बताएं। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन से हुआ इस प्रकार विद्यालय के प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य, प्रशासक, कोऑर्डिनेटर सभी अध्यापक, अध्यापिकाओं एवं कर्मचारियों के सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

