एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत विश्व हिन्दू महासंघ ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत विश्व हिन्दू महासंघ ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

 

 

जौनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत विश्व हिन्दू महासंघ, जौनपुर की ओर से रीड्स नॉलेज नेशन स्कूल परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संगठन के जिलाध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव ‘बच्चा’ ने किया।

इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में महामंत्री नवनीत श्रीवास्तव, संगठन मंत्री सत्य प्रकाश श्रीवास्तव ‘शेखर’, महासचिव नीरज श्रीवास्तव,जिला मीडिया प्रभारी दीपक श्रीवास्तव,संयोजक सत्य प्रकाश श्रीवास्तव ‘राजू’, जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर सेठ, सुरेश शर्मा सहित महिला प्रकोष्ठ की जिला संगठन मंत्री कल्पना श्रीवास्तव, जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष ज्योति श्रीवास्तव, कार्यकारिणी सदस्य वैष्णवी पांडे, आकृति श्रीवास्तव, अनुराधा श्रीवास्तव,आराधना बिंद, पिंकी सरोज, प्रेमा देवी, देवी एवं शकुंतला श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में संगठन की ओर से महामंत्री ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि सभी के सहयोग, समर्पण और सक्रिय सहभागिता से यह वृक्षारोपण अभियान सफल एवं प्रेरणादायक बना। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए भविष्य में भी ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम निरंतर चलाने का संकल्प लिया ग

या।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *