दर्शन नगर अंडरपास में जलभराव से स्थानीय लोग परेशान

दर्शन नगर अंडरपास में जलभराव से स्थानीय लोग परेशान

 

 

अयोध्या।हल्की सी बारिश में दर्शन नगर अंडरपास में लगातार जलभराव की समस्या से स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।बारिश के बाद अंडरपास में कई फीट तक पानी जमा हो गया,जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। लोगों का कहना है कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर बारिश में यही स्थिति बन जाती है। स्कूली बच्चों, कर्मचारियों और व्यापारियों को भी आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगो का कहना है कि बारिस के कारण अंडर पास में पानी भर जाता है आने व जाने में बहुत परेशानी होती है यही हम लोगों का मुख्य मार्ग है। यहां पर रहने वाले स्थानीय लोगों तथा राहगीरों का मानना है जब हल्की सी बारिश में जल भराव हो रहा है तो भारी बारिश में क्या हाल होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *