कथा वाचक पवन देव को पकड़ने के लिए पुलिस और  एसओजी टीम ने गोंडा में किया छापेमारी

 

कथा वाचक पवन देव को पकड़ने के लिए पुलिस और

एसओजी टीम ने गोंडा में किया छापेमारी

 

अयोध्या।दुष्कर्म के आरोपी कथावाचक पवन देव जी महाराज के ऊपर पुलिस द्वारा इनाम घोषित करने के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ रही है। गिरफ्तारी के लिए अयोध्या पुलिस और क्राइम ब्रांच एसओजी टीम अयोध्या के अलावा अन्य संभावित ठिकानों पर तलाश में जुटी हुई है। दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे 15,000 रुपये के इनामी कथावाचक पवन देव महाराज की तलाश में एसओजी टीम द्वारा बृहस्पतिवार को गोंडा जनपद के मनकापुर में छापेमारी की गई। गुरुवार को मनकापुर कोतवाली पुलिस के सहयोग से एसओजी द्वारा मनकापुर थाना क्षेत्र के बैरीपुर रामनाथ गांव में छापेमारी की गई। पुलिस टीम ने गांव निवासी इंद्र कुमार तिवारी उर्फ रामायण के घर पर छापा मारा, जो खुद को आचार्य रामायण शांडिल्य बताते हैं। इंद्र कुमार तिवारी ने कथावाचक पवन देव जी महाराज के विरुद्ध बीकापुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद फेसबुक पर पोस्ट कर पवन देव महाराज का समर्थन किया था। अयोध्या पुलिस को संदेह था कि पवन देव महाराज इंद्र कुमार तिवारी के घर पर छिपे हो सकते हैं। हालांकि, छापेमारी के दौरान न तो पवन देव महाराज मिले और न ही इंद्र कुमार तिवारी अपने घर पर मौजूद थे। पुलिस टीम ने इंद्र कुमार तिवारी के घर तलाश करने के साथ उनकी कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है। मनकापुर कोतवाल गौरव सिंह तोमर के अनुसार अयोध्या एसओजी टीम को आशंका थी कि पवन देव महाराज उनके थाना क्षेत्र में छिपे हो सकते हैं। उन्होंने अयोध्या पुलिस को पूरा सहयोग देने की बात कही। छापेमारी के बाद पुलिस टीम वापस अयोध्या लौट गई। प्रसिद्ध कथा वाचक पवन देव महाराज पर सिवान बिहार निवासी एक महिला ने शादी का झांसा देखकर के दुष्कर्म करने, धोखा देने, लाखों रुपए के जेवरात हड़पने, एवं मारपीट का आरोप लगा करके बीकापुर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराया है। कथावाचक के पिता पंडित रमाकांत शास्त्री को भी आरोपी बनाया गया है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पवन देव महाराज फरार चल रहे हैं। मलेथूकनक स्थित घर में ताला लगा हुआ है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए एसएसपी द्वारा 15000 रुपए का इनाम भी घोषित किया गया है।इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र पांडेय ने बताया कि पुलिस शीघ्र गिरफ्तारी के लेगी

*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *