गो सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत संत-अधिवक्ता संवाद आयोजित

‘गो सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत संत-अधिवक्ता संवाद आयोजित

गोहत्या बंद कराने एवं गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग, 14 दिसंबर को लखनऊ में राज्यस्तरीय ज्ञापन कार्यक्रम

प्रयागराज। गो हत्या पूर्णतः बंद कराने तथा गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर संचालित राष्ट्रव्यापी ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’ के अंतर्गत होटल मिलेनियम इन, प्रयागराज में संत-अधिवक्ता संवाद आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में पूज्य संतों, इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अधिवक्ताओं, न्यायिक जगत के गणमान्य व्यक्तियों एवं गौसेवकों ने सहभागिता की।

आयोजकों के अनुसार, अभियान के तहत अब तक 20 करोड़ से अधिक हस्ताक्षर एकत्र किए जा चुके हैं और अब 51 करोड़ हस्ताक्षरों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान की प्रमुख मांगों में गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध हेतु प्रभावी केंद्रीय कानून, गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा, केंद्रीय गो मंत्रालय की स्थापना तथा गोचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराना शामिल है। अभियान के तीसरे चरण के अंतर्गत 14 दिसंबर को लखनऊ में राज्यस्तरीय ज्ञापन कार्यक्रम प्रस्तावित है। यह सूचना कवि-चित्रकार रवीन्द्र कुशवाहा ने मीडिया को दी। कार्यक्रम में अच्युतानंद सरस्वती महाराज, परम पूज्य गोपेश बाबा महाराज, न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव, इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सी. पी.उपाध्याय, महासचिव संतोष मिश्रा, कोषाध्यक्ष मुकुल पांडेय तथा पूर्व जिला बार अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *