रोटरी प्लेटिनम ने कुष्ठ रोगियों को भोजन वितरित कर दिया मानव सेवा का संदेश

रोटरी प्लेटिनम ने कुष्ठ रोगियों को भोजन वितरित कर दिया मानव सेवा का संदेश

सेवा, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ जरूरतमंदों के बीच पहुंचा रोटरी क्लब

प्रयागराज। समाजसेवा एवं मानवता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को साकार करते हुए रोटरी क्लब ऑफ प्रयागराज प्लेटिनम की ओर से मंगलवार को करैलाबाग स्थित कुष्ठ रोगी आश्रम में भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर क्लब के 14 रोटेरियन सदस्यों ने कुष्ठ रोगियों को भोजन वितरित किया तथा उनके साथ समय बिताकर अपनत्व, सम्मान और संवेदनशीलता का संदेश दिया। कार्यक्रम में रोटरी मंडल 3120 के मंडलीय सचिव एवं क्लब अध्यक्ष रोटेरियन अजय शर्मा ने कहा कि रोटरी का मूल उद्देश्य समाज के जरूरतमंद, वंचित एवं उपेक्षित वर्गों की सेवा करना है।

क्लब सचिव रोटेरियन प्रमय मित्तल ने कहा कि रोटरी क्लब ऑफ प्रयागराज प्लेटिनम विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से समाजसेवा के लिए निरंतर समर्पित है। क्लब भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यों को जारी रखेगा।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रोटेरियन नितिन चोपड़ा, रोटेरियन विकास नारंग एवं रोटेरियन नेहा जायसवाल सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

मीडिया प्रभारी रोटेरियन मनीष गर्ग ने कहा कि मानव सेवा समाज को अधिक संवेदनशील और समावेशी बनाने का सशक्त माध्यम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *