तेज ट्रक के टक्कर सांड की मौत
जौनपुर। नगर के पॉलिटेक्निक चौराहे के पास वाहन की चपेट में आने से बड़ा हादसा हो गया। एक ट्रक ने सड़क पर मौजूद सांड को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क पर खून के निशान दिखाई दिए। घटनास्थल का दृश्य बेहद दर्दनाक रहा। इस मार्ग पर लगातार भारी वाहनों की आवाजाही रहती है, लेकिन ट्रैफिक नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पर्याप्त इंतजाम नजर नहीं आते। मड़ियाहूं की तरफ से आने वाले और प्रयागराज की ओर से शहर में प्रवेश करने वाले वाहन कई बार तेज रफ्तार में आगे बढ़ते हैं। ऐसे में पॉलिटेक्निक चौराहे जैसे व्यस्त स्थान पर स्पीड कंट्रोल, चेतावनी साइन बोर्ड और पर्याप्त ट्रैफिक पुलिस की तैनाती बेहद जरूरी है। लोगों का कहना है कि कुछ समय पहले भी इसी क्षेत्र में ब्रेक फेल होने के कारण ट्रक से हादसा हुआ था। अब सांड की मौत की घटना ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

