चार डीजे संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
चिरैयाकोट, मऊ। नगर में सोमवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान उच्च न्यायालय के ध्वनि प्रदूषण संबंधी मानकों का उल्लंघन करने और पुलिस के निर्देशों की अनदेखी करने पर स्थानीय पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। तेज आवाज और भारी वाइब्रेशन के साथ डीजे बजाने वाले चार संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। थाने मे दर्ज एफआईआर के मुताबिक थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य पुलिस टीम हमराह कांस्टेबल विराट पटेल, कांस्टेबल प्रदीप कुमार, कांस्टेबल अरुण यादव और चालक हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार प्रतिमा विसर्जन जूलूस कि सुरक्षा मे खरिहानी तिराहे तैनात थे। इस दौरान कस्बा चौक की ओर से चार क्श्र वाहन अत्यधिक तेज आवाज में संगीत बजाते हुए आते दिखाई दिए। जिसके चलते आसपास मौजूद आम नागरिकों, बुजुर्गों, मरीजों और राहगीरों को हो रही गंभीर परेशानी हो रही थी। थानाध्यक्ष ने संचालकों को तुरंत साउंड सिस्टम की आवाज कम करने की हिदायत दी। आरोप है कि पुलिस के निर्देश को मानने के बजाय संचालकों ने साउंड सिस्टम का वाइब्रेशन और अधिक बढ़ा दिया। जिसके चलते पुलिस प्रशासन सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

