छह अन्तर्जनपदीय चोर गिरफ्तार, दो मामलों का 49 हजार बरामद

छह अन्तर्जनपदीय चोर गिरफ्तार, दो मामलों का 49 हजार बरामद
अयोध्या। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री के स्वागत में जेबकतरी के दो मामलों में पुलिस ने कुल छह अन्तर्जनपदीय चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से दोनों मामलों का कुल 49 हजार बरामद किया है।  क्षेत्राधिकारी नगर श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि नगर कोतवाल मनोज कुमार शर्मा और प्रभारी स्वाट/सर्विलांस टीम अमरेश त्रिपाठी की संयुक्त पुलिस टीम ने उसरू नहर के किनारे से अब्दुल हमीद 55 वर्ष निवासी मानीराम सीतौर थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर, अरबाज शाह 22 वर्ष निवासी त्रिलोकपुर थाना बांसी जनपद सिद्धार्थनगर और आशुतोष गौड़ 23 वर्ष निवासी हिमांयुपुर उत्तरी थाना गोरखनाथ को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी का कुल 24000 रुपया बरामद हुआ है। पकड़े गए अब्दुल हमीद के खिलाफ गोरखपुर में लूट,महाराजगंज में गैगेस्टर व चोरी के कुल चार,अरबाज शाह के खिलाफ महाराजगंज में गैगेस्टर,सिद्धार्थ नगर व बलरामपुर में चोरी तथा संतकबीरनगर में धोखाधड़ी के पांच मामले दर्ज मिले हैं। उधर चोरी के दूसरे मामले में इसी टीम ने पोस्टमार्टम हाउस के आगे यात्री विश्राम स्थल से घनश्याम मिश्रा 52 वर्ष निवासी रामपुर कारखाना थाना रामपुर कारखाना जिला देवरिया, रवीन्द्र चौहान 36 वर्ष निवासी राम गुलामटोला थाना कोतवाली जनपद देवरिया तथा ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव पुत्र 47 वर्ष निवासी राम गुलामटोला थाना कोतवाली जनपद देवरिया को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी किया गया कुल 25 हजार रुपया बरामद हुआ है। घनश्याम मिश्रा के खिलाफ कुशीनगर व देवरिया में चोरी के दो,ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव के खिलाफ महाराजगंज जिले में गैगेस्टर एक्ट व चोरी के चार मामले पंजीकृत मिले हैं। उन्होंने बताया कि सभी का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण करवा दर्ज मामले में बरामदगी की धारा बढ़ा चालान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *