शिक्षक दिवस पर पांच पूर्व शिक्षकों को मिला स्व. मोहन सिंह छाबड़ा शिक्षक सम्मान

शिक्षक दिवस पर पांच पूर्व शिक्षकों को मिला स्व. मोहन सिंह छाबड़ा शिक्षक सम्मान
अयोध्या। शिक्षक दिवस के अवसर पर गुरु नानक एजुकेशनल सोसाइटी, रायबरेली रोड उसरू की ओर से शनिवार को गुरु नानक एकेडमी के श्री गुरु गोविंद सिंह सभागार में श्रद्धेय स्वर्गीय मोहन सिंह छाबड़ा शिक्षक सम्मान समारोह-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पांच पूर्व शिक्षकों को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से नवाजा गया। सोसाइटी के अमन दीप सिंह ने बताया कि चयन समिति की ओर से इस वर्ष सम्मान के लिए पांच शिक्षकों का चयन किया गया। इनमें डॉ. गरिमा गौतम, नीलम भसीन, शशि श्रीवास्तव, नूरजहां और सुनीता गौड़ शामिल रहीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, अंबेडकरनगर सुधीर सिंह मिन्टू रहे।मुख्य अतिथि ने कहा कि गुरु वह दीपक है, जो स्वयं जलकर दूसरों के जीवन को प्रकाशित करता है। शिक्षक दिवस भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की स्मृति में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि जिस मंच पर शिक्षक मौजूद हों, वहां उनके सामने बोलना भी अपने आप में चुनौती है। जीवन में तीन गुरु होते हैं-पहले माता-पिता, जो जीवन की पहली सीख देते हैं, फिर शैक्षणिक गुरु और उसके बाद आध्यात्मिक गुरु।उन्होंने कहा कि शैक्षणिक गुरु का जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। वर्तमान समय में अभिभावक और गुरु के बीच संवाद में कमी का एक बड़ा कारण मोबाइल फोन भी है। मोबाइल का सदुपयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज बच्चे कई सवालों के जवाब अपने बुजुर्गों से पूछने के बजाय गूगल से पूछते हैं। ऐसे में अभिभावकों और शिक्षकों की नैतिक जिम्मेदारी है कि वे बच्चों का मार्गदर्शन करें और उनके भविष्य पर ध्यान दें।कार्यक्रम में समिति सदस्य सरदार राजेंद्र सिंह छाबड़ा, अमन दीप सिंह, डॉ. आदित्य प्रताप मल, आरके चौहान और डॉ. पुष्पा सिंह दिलीप सिंह राकेश सिंह, आशीष सिंह,रवि, सहित विद्यालय परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाएं सहित समाजसेवा से जुड़े लोग भी मौजूद रहे। समारोह में नेहा विश्वकर्मा, मंजू, शीलम पांडेय, साधना शर्मा और प्रिया समेत बड़ी संख्या में शिक्षिकाओं को भी सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *