छात्रवृत्ति (कक्षा 9-12 व कक्षा 11-12) योजनान्तर्गत छात्रवृत्ति आवेदन हेतु तिथि निर्धारित की गयी है,

प्रभारी अधिकारी प्रोटोकाल ने अवगत कराया है कि 27 जुलाई 2026 को महामहिम श्री राज्यपाल महोदया उ0प्र0 श्रीमती आनन्दीबेन पटेल जी का दीक्षान्त कार्यक्रम प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि महामहिम जी पूर्वान्ह् 10.45 बजे वीर बहादुर सिंह, पूर्वान्चल विश्वविद्यालय का आगमन प्रस्तावित है और अपरान्ह् 2ः50 बजे वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगी।

———
जौनपुर 25 जुलाई, 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-03

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने अवगत कराया है कि जनपद स्थित समस्त मदरसों/शिक्षण संस्थाओं एवं अल्पसंख्यक छात्र/छात्राओं को अवगत कराया गया है कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 में राज्य सरकार छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत पूर्वदशम् एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति (कक्षा 9-12 व कक्षा 11-12) योजनान्तर्गत छात्रवृत्ति आवेदन हेतु तिथि निर्धारित की गयी है, जिसमें पूर्वदशम् छात्रवृत्ति (9-10 एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति (कक्षा 11-12) तक नवीनीकरण छात्र/छात्रों हेतु आवेदन 11 अगस्त, 2026 तक, आवेदन की अंतिम तिथि 25 अगस्त, 2026, इन्स्टीट्यूट वेरीफिकेशन की अन्तिम तिथि 30 अगस्त, 2026, पूर्वदशम् छात्रवृत्ति (9-10 एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति (कक्षा 11-12) तक नवीन छात्र/छात्रों हेतु आवेदन तिथि 11 अगस्त, 2026, आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितम्बर, 2026, इन्स्टीट्यूट वेरीफिकेशन की अन्तिम तिथि 15 अक्टूबर 2026 है।
अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र/छात्राओं हेतु राज्य सरकार छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत राज्य सरकार की वेबसाइट scholarships.up.nic.in पर आवेदन करेंगे एवं सम्बन्धित शिक्षण संस्था यह ध्यान देंगे कि सम्बन्धित छात्र/छात्रायें आपके मदरसें/विद्यालय में नियमित रूप से अध्यनरत् हों।

जनपद में संचालित समस्त अनुदानित/मान्यता प्राप्त मदरसों/विद्यालयों /महाविद्यालयों के प्रधानाध्यापक/प्रधानाचार्य/प्राचार्यगण एवं अध्यनरत् छात्र/छात्राओं को सूचित किया जाता है कि राज्य सरकार की वेबसाइट scholarships.up.nic.in पर उपलब्ध साफ्टवेयर में दी गयी व्यवस्था व निर्गत समय सारणी के अनुसार छात्रवृत्ति हेतु समस्त कार्यवाही ससमय पूर्ण कर ली जाए।
———-

जौनपुर 25 जुलाई, 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-04

प्राचार्य पी0एम0 श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय जौनपुर ने अवगत कराया है कि जवाहर नवोदय विद्यालय, जौनपुर में शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा हेतु आनलाइन पंजीकरण प्रकिया प्रारम्भ हो गयी है। विद्यालय के प्राचार्य श्री मुदित सक्सेना ने बताया कि प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने के इच्छुक पात्र विधार्थी 31, जुलाई, 2026 तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं ।

प्राचार्य ने बताया कि आवेदन के लिए विद्यार्थी का शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 5 में अध्ययनरत् होना आवश्यक है। विद्यार्थी जौनपुर जिले के किसी मान्यताप्राप्त विद्यालय में कक्षा 5 में अध्यन कर रहा हो तथा उसकी जन्म तिथि 01, मई, 2015 से 31 जुलाई 2017 के मध्य होनी चाहिए। इसके साथ ही अभ्यर्थी द्वारा कक्षा 3, 4 एवं 5 की पढाई पूर्ण शैक्षणिक सत्र के रूप में की गयी होनी चाहिए ।

उन्होंने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय ग्रामीण एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक एवं पूर्णतः आवासीय शिक्षा के साथ-साथ सर्वांगीण विकास का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करता है। उन्होंने जौनपुर जिले के सभी पात्र विद्याथियों, अभिभावकों एवं विद्यालयों से अपील की कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए अधिकाधिक पात्र विद्यार्थियों का पंजीकरण सुनिश्चित करायें।

आनलाइन आवेदन प्रकिया पूणर्तः निःशुल्क है। इच्छुक विद्यार्थी एवं अभिभावक https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/ के माध्यम से आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने सभी पात्र अभ्यर्थियों से अंतिम तिथि की प्रतीक्षा न करते हुए समय से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की।

———-

जिला सूचना कार्यालय, जौनपुर द्वारा जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *