जातीय जनगणना कराने के ऐतिहासिक निर्णय पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने दिया धन्यवाद ज्ञापन
हरदोई(अम्बरीष कुमार सक्सेना)
केंद्र सरकार द्वारा लंबित जातीय जनगणना कराने के निर्णय का सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने जोरदार स्वागत किया है। सुभासपा ने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार द्वारा लिया गया यह साहसिक निर्णय वंचित समाज को समुचित भागीदारी दिलाने के लिए एक महत्वपूर्ण कानूनी आधार बनेगा।
इस ऐतिहासिक निर्णय के समर्थन में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने आज जनपद हरदोई की सभी तहसीलों में एक साथ ज्ञापन देकर प्रधानमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया।
हरदोई तहसील में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील अर्कवंशी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर युवा मंच के जिला अध्यक्ष पुनीत अर्कवंशी, जिला सचिव रामसूचित अर्कवंशी, मो० असलम, विशाल सिंह, डॉ परमानन्द, विनोद अर्कवंशी, कुलदीप अर्कवंशी, जोगराज अर्कवंशी, मुन्ना अर्कवंशी, राकेश अर्कवंशी, मो० अलीम, भानू अर्कवंशी, विकास वर्मा, ओमप्रकाश राज, मोहित तिवारी, विमलेश गौतम, मुनेश्वर सिंह, अजय यादव, रामनरेश राठौर, तेज़ नारायण तिवारी, विशाल कठेरिया, रामलड़ैते, विपिन कुमार, विनोद कुमार, मटरू भगत, रामचरण, जागेश्वर, पंकज वर्मा सहित सैकड़ों पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बिलग्राम तहसील में प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव यादव, संडीला तहसील में प्रदेश सचिव राममूर्ति अर्कवंशी,शाहाबाद तहसील में दलित मोर्चा के जिला अध्यक्ष नरेशराज राजवंशी,सवायजपुर तहसील में जिला अध्यक्ष राजीव अर्कवंशी के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के निर्देश पर तहसीलवार ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सामाजिक प्रतिबद्धता को सराहते हुए उन्हें हृदय से कोटिशः धन्यवाद ज्ञापित किया।

