एसीए लीग के प्रवेश फॉर्म जमा करने की तिथि 30 सितंबर तक बढ़ी
प्रयागराज। इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन (एसीए) ने सत्र 2026-27 में आयोजित होने वाली ए, बी, सी एवं डी डिवीजन लीग के प्रवेश फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब टीमें 31 अगस्त के बजाय 30 सितंबर 2026 तक प्रवेश फॉर्म जमा कर सकेंगी।
लीग समिति ने यह निर्णय मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए लिया है। यह तिथि अंतिम रहेगी।
एसीए के संयुक्त संयोजक (एसीए ऑफिस) डॉ. अनूप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सभी टीमें निर्धारित तिथि तक प्रवेश प्रपत्र, खिलाड़ियों के पंजीकरण प्रपत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज पूर्ण कर जमा कर दें। लीग शुल्क सत्र 2025-26 में जमा की गई राशि के अनुसार ही लिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सभी डिवीजनों की टीमों से प्रवेश प्रपत्र, खिलाड़ी पंजीकरण प्रपत्र और लीग शुल्क प्राप्त होने के बाद प्रतिभागी टीमों के साथ एसीए एक बैठक करेगी।

