*दिनांक 19.07.2026*
*थाना शाहगंज पुलिस द्वारा मेडिकल/डिस्पेंसरी संचालकों से स्वास्थ्य विभाग की टीम बनकर जबरन वसूली करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार। -*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर, कुंवर अनुपम सिंह द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज के निर्देशन व निकट पर्वेक्षण में थाना शाहगंज पर पंजीकृत मु0अ0स0 248/2026 धारा 204,319(2),318(4),351(3),308(6),3(5),317(2)भारतीय न्याय संहिता 2023 में वांछित अभियुक्त 1. रामनिवास गौतम पुत्र वंशराज गौतम निवासी छतरपुर थाना बरदह जनपद आजमगढ़ को दिनांक 19.07.2026 को नटौली से गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही कर सम्बन्धित न्यायालय भेजा गया।
*घटना का संक्षिप्त विवरण*
वादी/आवेदक श्री लक्ष्मीशंकर यादव पुत्र श्री रामजश यादव, निवासी ग्राम सैदपुर, पोस्ट खन्जहापुर, जनपद आजमगढ़, जो नटौली, थाना शाहगंज, जनपद जौनपुर में मेडिकल स्टोर एवं डिस्पेंसरी संचालित करते हैं, द्वारा प्रार्थना-पत्र देकर अवगत कराया गया कि दिनांक 11.07.2026 को समय लगभग 02:00 बजे अपराह्न पल्थी रोड, नटौली स्थित उनकी डिस्पेंसरी पर तीन अज्ञात व्यक्ति आए। उक्त व्यक्तियों ने स्वयं को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ), जौनपुर की टीम का सदस्य बताते हुए उनकी डिस्पेंसरी को फर्जी बताते हुए सीज करने की धमकी दी तथा इस कार्यवाही से बचाने के नाम पर ₹20,000/- की अवैध मांग की। वादी द्वारा असमर्थता व्यक्त करने पर आरोपित व्यक्तियों ने ₹5,000/- की मांग की तथा धमकी एवं भय दिखाकर अंततः ₹3,000/- वसूल कर लिए। बाद में वादी को जानकारी हुई कि उक्त व्यक्तियों द्वारा अन्य क्लीनिकों एवं मेडिकल स्टोर संचालकों को भी सीज करने की धमकी देकर अवैध धन उगाही की गई है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना शाहगंज, जनपद जौनपुर पर मु0अ0सं0 248/2026, धारा 204, 319(2), 318(4), 351(3), 3(5), 317(2) एवं 308(6) भारतीय न्याय संहिता, 2023 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार विवेचना एवं आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार वांछित अभियुक्त का नाम पता-*
1.रामनिवास गौतम पुत्र वंशराज गौतम निवासी छतरपुर थाना बरदह जनपद आजमगढ़।
*आपराधिक इतिहास*
1.मु0अ0सं0 707/2017 धारा 147, 332, 353, 384, 504, 506 भा0द0वि0 थाना गौराबादशाहगपुर जनपद जौनपुर
2.मु0अ0सं0 248/2026 धारा 204, 319(2) 318(4) 351(3),3(5),317(2), 317(2) 308(6) BNS थाना शाहगंज जौनपुर
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1.प्र0नि0 तेज बहादुर सिंह थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।
2.उ0नि0 ओम प्रकाश पांडेय, थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।
3.रि0का0 धीरज पांडेय, थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।

