वर्षों से अटकी सड़क पर आखिरकार पड़ी विधायक नीरज बोरा की नजर, किया सड़क व नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ 

वर्षों से अटकी सड़क पर आखिरकार पड़ी विधायक नीरज बोरा की नजर, किया सड़क व नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ

 

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

 

लखनऊ। फैजुल्लागंज वार्ड द्वितीय के अंतर्गत केशव नगर पश्चिम के निवासियों को जल्द ही जर्जर सड़क और जलभराव से निजात मिलेगी। मंजू सिंह के मकान से श्रीवास्तव जी के मकान तक सी.सी. सड़क और नाली का निर्माण कार्य होगा। रविवार को क्षेत्रीय विधायक डा. नीरज बोरा ने मुख्यमंत्री त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत होने वाले इस निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सड़क और नाली का निर्माण कार्य होने से स्थानीय निवासियों का आवागमन सुलभ होगा और जलभराव की समस्या भी नहीं होगी।

 

स्थानीय निवासियों के मुताबिक पिछले काफी वर्षों से सड़क कच्ची होने और जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने सड़क व नाली का निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए विधायक डा. नीरज बोरा का आभार जताया। इस मौके पर पार्षद प्रतिनिधि अंकुश बाजपेई, मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र मौर्या, सुनील सिंह, सतीश वर्मा, पवन शर्मा, आसिफ खान, गुलाम रब्बानी, अनिल कुमार सिंह, राकेश मिश्रा, नसीम अख्तर, संतोष राय, ज्ञान चंद्र दीक्षित, शब्बीरुल हसन, अब्दुल गफ्फार सहित स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *