दिल्ली अग्निकांड के बाद एक बार फिर जागा अग्निशमन विभाग
फोटो
अयोध्या।दिल्ली के मालवीय नगर स्थित फ्लरिश स्टे नाम के नाम एक होटल में बुधवार को आग लगने से 21 लोगों की मौत से आखिरकार फायर विभाग जागा।देखा जाए वर्ष 2024 में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद शहर के अधिकतर होटल तथा रेस्टोरेंट के अलावा भारी संख्या में गली कूचों मोहल्ले तथा कॉलोनी को गेस्ट हाउस खुले। देखा जाए तो गेस्ट हाउस तथा रेस्टोरेंट होटल मानक पर खड़े नहीं उतर रहे बीच-बीच में जब कोई आसपास के जिलों या फिर अयोध्या में अप्रिय घटना होती है तब पुलिस, अग्निशमन विभाग विकास प्राधिकरण एक बार फिर कुंभकर्णी नींद से जाग कर इन पर कार्यवाही करता तो है लेकिन एक-दो दिन बाद मामला ठंडा बस्ती में चला जाता है। इसी तरह बुधवार को सुबह दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक गली में फ्लरिश रेस्टोरेंट में अचानक लगी आग से 21 लोगों की आज सामाजिक मौत हो गई देखा जाए इसमें सबसे बड़ी कमी उक्त रेस्टोरेंट में बेसमेंट के नीचे बने किचन में आग लगने से यह घटना हुई इसी तरह रामनगरी में कई ऐसे होटल रेस्टोरेंट पेइंग गेस्ट हाउस हैं जिनके किचन बेसमेंट में है और यहां देखा जाए वह मानक पर भी खड़े नहीं उतर रहे प्राण प्रतिष्ठा हुई 2 वर्ष से अधिक हो गया लेकिन आज तक इन पर संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मचारी चाहे फायर विभाग से जुड़े हो विकास प्राधिकरण से जुड़े हूं यह फिर पुलिस प्रशासन से शिकंजा कसने की जहमत नहीं उठाई हां इतना जरूर है दिल्ली जैसे अन्य जगहों पर जब किसी तरीके की घटना होती है तब यहां का प्रशासन एक बार फिर जग जाता है यह ठीक इसी तरह आज दिल्ली की घटना से सबक लेते हुए फायर विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने शहर के नामी ग्रामीण होटल में तथा रेस्टोरेंट पर जाकर निरीक्षण के नाम पर खानापूर्ति कर लिया बताते चले बुधवार को सुबह सिविल लाइन स्थित होटल रेडियस के अलावा अन्य प्रमुख नामी ग्रामीण होटल में जाकर यह खानापूर्ति अग्नि सम्मान विभाग के कर्मियों ने किया।इसका नेतृत्व कर रहे प्रभारी अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार पांडे ने होटल में तैनात अधिकारियों तथा सुरक्षा कर्मियों को अग्नि शमन यंत्र के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दिया साथ ही साथ वहां पर मार्क ड्रिल किया। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार पांडे ने बताया की दिल्ली की घटना से सबक लेते हुए यहां पर होटल पर जाकर सभी लोगों को आग से बचाव की जानकारी दी जा रही है। मानक पर खड़े न उतरने वाले होटल तथा गेस्ट हाउस के बारे में उन्होंने कहा की उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देश पर हुए आने वाले दिनों में चेकिंग अभियान चलाएं
गे।

