दोस्तों ने ही उतारा दोस्त को मौत के घाट,एसएसपी ने
पत्रकार वार्ता किया खुलासा
(राजन तिवारी जिला संवाददाता अयोध्या धाम)
अयोध्या। थाना रौनाही क्षेत्र मे युवक शुभम रावत पुत्र आशाराम रावत निवासी खानपुर थाना खंडासा जनपद अयोध्या की हत्या उसके दोस्तो अंकुर पाण्डेय पुत्र चन्द्र भाष्कर पाण्डेय उर्फ बेल्ही पाण्डेय निवासी ग्राम अहिरन का पुरवा मौजा डीली सरैया थाना खण्डासा जनपद अयोध्या व गिरीश रावत पुत्र रवीन्द्र नाथ रावत निवासी ग्राम बभनियावां थाना रौनाही जनपद अयोध्या ने योजना बनाकर किया था।और उसकी हत्या कर उसके शव को सरयू नदी के पानी में फेंक दिया था।जिसका खुलासा एसएसपी डाक्टर गौरव ग्रोवर ने पत्रकार वार्ता मे किया।एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी, सीओ सदर अरविन्द सोनकर, प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी की मौजूदगी मे उन्होंने बताया कि इस घटना मे शामिल दोनों आरोपियों
को गिरफ्तार कर घटनास्थल के पास छिपाकर रखे गये घटना मे प्रयुक्त आला कत्ल रक्त रंजित एक अदद बांका व मृतक शुभम का पर्स व उसका स्कूल से सम्बन्धित पहचान पत्र व रुपये आदि की बरामद किया।बताया कि 27 दिसंबर 2025 को आशाराम रावत द्वारा उसके पुत्र के दिनांक 26.12.2025 को ड्योढ़ी बाजार , रौनाही आने व वापस घर न जाने के सम्बन्ध में दर्ज कराई गई गुमशुदगी की जांच उनके दोस्तो के सीडीआर आदि प्राप्त करके प्रारम्भ की गयी जांच के दौरान उसके दोनो दोस्त अंकुर पाण्डेय व गिरीश रावत ने सरयू नदी तट रौनाही स्थित पंम्पिंग स्टेशन के पास नहाते समय डूब जाने की बात पहले छिपाई फिर पूछताछ में स्वीकार किया । जिसके आधार पर गोताखोरों तथा एसडीआरएफ टीम के माध्यम से शव को दिनांक 31 दिसंबर 2025 को सरयू नदी से बरामद कर पंचायतनाम / पोस्टमार्टम कराया गया।पोस्टमार्टम से मृतक के सिर पर किसी धारदार हथियार से गम्भीर चोटों के आने के कारण मृत्यु हो जाने की बात प्रकाश मे आने पर जब मृतक को दोस्तो से सख्ती से पूछताछ की गयी तो उनके द्वारा शुभम की हत्या की बात स्वीकार करते हुए बताया गया कि शुभम ने अंकुर पाण्डेय की शादी की फोटो उसकी पुरानी प्रेमिका को भेज दिया था जिससे उसकी प्रेमिका नाराज होकर उससे दूर हो गयी ,तथा शुभम कुछ पैसे के लेने देन को लेकर हमेशा गिरीश रावत से गाली गलौज करता था। इस प्रकार अंकुर और गिरीश रावत ने शुभम की हत्या की योजना बना कर। दिनांक 26 दिसंबर 2025 को किसी बहाने सरयू नदी रौनाही स्थित पम्पिंग सेट पर ले जाकर अंकुर पाण्डेय व गिरीश रावत ने मिलकर धारदार बांके से सिर मे कई बार प्रहार कर हत्या कर दी व उसका शव सरयू नदी मे फेक दिया था।गिरफ्तार व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम मे
लाल चन्द्र सरोज प्र0नि0 थाना रौनाही के अलावा उ0नि0 देवेन्द्र नाथ राय चौकी प्रभारी ड्योढी बाजार थाना रौनाही,
उ0नि0 आलोक कुमार यादव थाना रौनाही,विकास यादव सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

