नीट अभ्यर्थियों के समर्थन में सपाईयों नें किया प्रदर्शन

नीट अभ्यर्थियों के समर्थन में सपाईयों नें किया प्रदर्शन

(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)

अयोध्या।शुक्रवार को समाजवादी पार्टी की नीट अभ्यर्थियों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन की कोशिश किया।तुलसी उद्यान से सरयू तट तक पैदल मार्च निकालने की घोषणा की गई थी।केंद्रीय शिक्षा मंत्री का प्रतीकात्मक अस्थि विसर्जन करने की भी योजना थी।इससे पहले पुलिस ने कार्यक्रम से कई सपा पदाधिकारियों को उनके आवास पर नजरबंद कर दिया।इस मौके पर महिला सभा की महानगर अध्यक्ष अपर्णा जायसवाल ने पुलिस कार्रवाई की निंदा की।नजरबंदी के बाद सपा नेताओं ने सरयू के बजाय प्रतीकात्मक रूप से नाली में अस्थि विसर्जन करने की घोषणा की।सपा नेताओं ने नीट अभ्यर्थियों की मांगों का समर्थन करते हुए शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई।प्रधानमंत्री से जंतर-मंतर पहुंचकर आंदोलनरत छात्रों से संवाद करने और पूरे मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।दिल्ली रवाना हो रहे सपा नेता पंडित समरजीत को भी पुलिस ने रास्ते में रोक दिया।वही
पंडित समरजीत ने शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने, नीट मामले की निष्पक्ष जांच कराने और राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *