*परिवहन मंत्री ने किया नवनिर्मित रोडवेज बस स्टैंड का लोकार्पण*
*रिपोर्ट-जनार्दन श्रीवास्तव*
*पाली-(हरदोई)* सोमवार को पाली नगर के बैरियर चौराहे पर नवनिर्मित रोडवेज बस स्टैंड का उद्घाटन/लोकार्पण परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने फीता काटकर किया साथ ही उन्होंने रोडवेज बसों को हरी झंडी दिखाकर नई सेवा का शुभारंभ किया।लोकार्पण समारोह में सवायजपुर क्षेत्र विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह’रानू’ विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। रोडवेज बस स्टैंड बनने से अब यात्रियों के लिए पाली से बड़े नगरों के साथ -साथ कई प्रमुख धार्मिक स्थलों के लिये बस सेवा सुगम होगी। अब पाली क्षेत्रवासियों को लंबी दूरी तय करने के लिए इधर उधर भटकना नहीं पड़ेगा।क्षेत्रीय विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू के अथक प्रयासों से लंबे समय से इंतजार कर रहे पाली क्षेत्रवासियों का सपना साकार हुआ है। बस स्टैंड के लोकार्पण से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोकार्पण के दौरान परिवहन मंत्री ने कहा कि रोडवेज बस स्टैंड के शुरू होने से पाली क्षेत्र के लोगों को बेहतर,सुरक्षितऔर सुविधाजनक
परिवहन की सेवा उपलब्ध होने के साथ ही क्षेत्र का विकास होगा। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पाली में रोडवेज बस स्टैंड बन जाने से आमजन को आवागमन में आसानी होगी और साथ ही पाली क्षेत्र के लिए बस स्टैंड एक बड़ी उपलब्धि है। इस अवसर पर हरदोई क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक रमेश कुमार,ब्लॉक प्रमुख संघ के प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘सेनानी’, गन्ना समिति के चेयरमैन ओम प्रकाश मिश्रा,उपजिलाधिकारी अंकित तिवारी,विधायक प्रतिनिधि रजनीश त्रिपाठी,मंडल अध्यक्ष राकेश रंजन त्रिवेदी, पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवम तिवारी,जिला पंचायत सदस्य श्याम सिंह,अनंगपुर मंडल अध्यक्ष रोहित सिंह,भाजपा नेता कुलदीप मिश्रा सहित कई भाजपा नेता ,सभासद, प्रधान और स्थानीय गणमान्य नागरिक काफी संख्या में मौजूद रहे।

